Wednesday, June 17, 2026
Google search engine

धर्मांतरण पर सख्त कानून पूरे भारत में लागू हो – सामाजिक कार्यकर्ता श्याम गुप्ता

मुगल-अंग्रेजों के अधूरे मिशन को आगे बढ़ा रहे धर्मांतरण गिरोह – श्याम गुप्ता

छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण कानून लागू करने पर मुख्यमंत्री का आभार, पूरे देश में कानून की मांग

छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में धर्मांतरण के बढ़ते मामलों को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता श्याम गुप्ता ने कड़ी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि मुगलों और अंग्रेजों के समय जो धर्मांतरण का मिशन अधूरा रह गया था, उसे आज कुछ लोग और संगठन आगे बढ़ा रहे हैं। ये लोग भोले-भाले लोगों के साथ-साथ कई समाजों को निशाना बनाकर उन्हें तोड़ने का काम कर रहे हैं, जो एक अंतरराष्ट्रीय षड्यंत्र का हिस्सा हो सकता है।

श्याम गुप्ता ने कहा कि धर्मांतरण सिर्फ एक धार्मिक विषय नहीं बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक अस्तित्व का भी विषय है। इसलिए इस पर सख्त कानून होना जरूरी है। उन्होंने मांग की कि जैसे छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण को लेकर कानून लागू किया गया है, उसी तरह पूरे भारत में भी सख्त धर्मांतरण कानून लागू किया जाना चाहिए।

उन्होंने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और गृहमंत्री विजय शर्मा को इस कानून को लागू करने के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि इससे समाज में जागरूकता बढ़ेगी और अवैध धर्मांतरण पर रोक लगेगी।

श्याम गुप्ता ने कहा कि देश की संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता को बचाने के लिए धर्मांतरण पर सख्त कानून पूरे भारत में लागू होना चाहिए, ताकि भविष्य में किसी भी समाज को तोड़ने की साजिश सफल न हो सके l

Shyam Kumar Gupta
Shyam Kumar Guptahttps://raigarhmati.in
मोबाईल 9907955737 700405948

Recent Posts

गुरु चरणों में समर्पण ही ईश्वर प्राप्ति का मार्ग : श्याम गुप्ता

"भगवान के चरणों में जाने से पहले गुरुदेव के चरणों को पकड़ लो, भगवान स्वयं मिल जाएंगे" रायगढ़। प्रेस रिपोर्टर क्लब के प्रदेश सचिव श्याम...