


पेंड्रवा शक्ति। पेंड्रवा शक्ति जिले के पहाड़ी हनुमान मंदिर स्थित दिव्य दरबार में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष टिकेश्वर गबेल, किसान मोर्चा अध्यक्ष भूपेंद्र पटेल, संगठन महामंत्री अरुण शर्मा, समाजसेवी पूनम चंद्र अग्रवाल, चंद्रपुर महामंत्री प्रहलाद मालाकार एवं अधिवक्ता सहित अनेक गणमान्य जनों ने उपस्थित होकर पर्चा वाले बाबा अजय उपाध्याय जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस दौरान बाबा अजय उपाध्याय जी महाराज ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं श्रद्धालुओं को उनके वर्तमान जीवन की समस्याओं, भविष्य से जुड़े विषयों तथा विभिन्न चुनौतियों के समाधान के संबंध में मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्रदान किया। श्रद्धालुओं ने दिव्य दरबार में हाजिरी लगाकर आध्यात्मिक शांति एवं सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव किया।
श्रद्धालुओं का कहना है कि गुरुदेव अजय उपाध्याय जी महाराज के मार्गदर्शन और आशीर्वाद से हजारों परिवारों को जीवन की समस्याओं के समाधान, मानसिक शांति और नई दिशा प्राप्त हो रही है। पहाड़ी हनुमान मंदिर में दूर-दूर से लोग अपनी समस्याओं के निराकरण और आध्यात्मिक मार्गदर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।
दिव्य दरबार में उपस्थित श्रद्धालुओं ने गुरुदेव के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सान्निध्य में लोगों को आत्मिक बल, सकारात्मक सोच और जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिल रही है। कार्यक्रम का वातावरण भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत रहा।
“आस्था, सेवा और मार्गदर्शन का केंद्र बना दिव्य दरबार, जहां श्रद्धालुओं को मिल रही नई उम्मीद और आध्यात्मिक शक्ति।”


