Wednesday, June 17, 2026
Google search engine

गुरु कृपा और बाबा केदार-बद्री विशाल के आशीर्वाद से धन्य हुई जीवन यात्रा : बलबीर शर्मा

बाबा केदारनाथ और बद्री विशाल के दर्शन कर लौटे पूर्व डिप्टी डायरेक्टर बलबीर शर्मा ने साझा किया आध्यात्मिक अनुभव, कहा – “मन को मिली अद्भुत शांति और सकारात्मक ऊर्जा”

बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं भारत सरकार के पूर्व डिप्टी डायरेक्टर बलबीर शर्मा ने बाबा केदारनाथ और बद्री विशाल की पावन यात्रा पूर्ण करने के पश्चात अपने आध्यात्मिक अनुभव साझा करते हुए कहा कि यह यात्रा उनके जीवन की अविस्मरणीय और दिव्य अनुभूति रही। उन्होंने बताया कि बाबा केदारनाथ और भगवान बद्री विशाल की असीम कृपा तथा गुरु के आशीर्वाद से दोनों धामों की यात्रा सफलतापूर्वक पूर्ण हुई।

बलबीर शर्मा ने कहा, “मन में एक अलग ही शांति और सुकून का अनुभव है। ऐसा लग रहा है जैसे जीवन सच में धन्य हो गया हो। प्रभु के चरणों में शीश झुकाकर जो आत्मिक शांति मिली, उसे शब्दों में व्यक्त करना कठिन है। हिमालय की दिव्य वादियों का अलौकिक वातावरण मन को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर देता है।”

उन्होंने आगे कहा कि गुरु जी के सानिध्य और आशीर्वाद ने इस यात्रा को और अधिक पावन एवं यादगार बना दिया। इस आध्यात्मिक यात्रा से प्राप्त सकारात्मक ऊर्जा और आनंद को वे समाज सेवा और जनकल्याण के कार्यों में समर्पित करने का संकल्प लेकर लौटे हैं।

सरल, धार्मिक और आध्यात्मिक व्यक्तित्व के धनी बलबीर शर्मा ने देश एवं प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना करते हुए कहा कि भगवान केदारनाथ और बद्री विशाल की कृपा सभी पर सदैव बनी रहे।

उन्होंने अंत में श्रद्धा भाव से कहा—

“प्रभु सभी पर अपनी कृपा दृष्टि बनाए रखें।
जय केदारनाथ! जय बद्री विशाल!”

Shyam Kumar Gupta
Shyam Kumar Guptahttps://raigarhmati.in
मोबाईल 9907955737 700405948

Recent Posts

गुरु चरणों में समर्पण ही ईश्वर प्राप्ति का मार्ग : श्याम गुप्ता

"भगवान के चरणों में जाने से पहले गुरुदेव के चरणों को पकड़ लो, भगवान स्वयं मिल जाएंगे" रायगढ़। प्रेस रिपोर्टर क्लब के प्रदेश सचिव श्याम...