
रायगढ़: छत्तीसगढ़ी गीत-संगीत ने वक्त के साथ न केवल अपनी गुणवत्ता को निखारा है, बल्कि आज की ‘जेन-जी’ युवा पीढ़ी की पसंद और कल्पनाओं के अनुरूप खुद को पूरी तरह बदल लिया है। बॉलीवुड फिल्मों की तर्ज पर अब छत्तीसगढ़ी एल्बम्स भी अपने बेहतरीन और रूमानी अंदाज में बाजार में धूम मचाने के लिए तैयार हैं। इसी कड़ी में, ए ई कैसेट्स के उस सुनहरे ‘गोल्डन एरा’ की यादों को समेटे, ए ई सिनेमा के बैनर तले ‘शो-मैन’ संजय अग्रवाल “रायगढ़िया” एक बार फिर छत्तीसगढ़ी संगीत जगत में एक नया मील का पत्थर गाड़ने जा रहे हैं। संजय अग्रवाल हमेशा से नई और उभरती प्रतिभाओं पर भरोसा जताने और उन्हें फर्श से अर्श तक पहुँचाने के लिए जाने जाते हैं। इस क्रम में उन्होंने रायगढ़ के कई गायकों को शिखर तक पहुंचाया है।इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने इस बार नवागत पीढ़ी की बेहद खूबसूरत और कमसिन जोड़ी तुषार सोलंकी और प्राची साहू को मौका दिया है। यह नई जोड़ी अपनी फ्रेश केमिस्ट्री से दर्शकों के दिलों पर जादू चलाने के लिए तैयार है।
छत्तीसगढ़ी सिनेमा के ग्लैमर और एक्शन हीरो के रूप में पहचाने जाने वाले सुपरस्टार जयेश कामवरूपु ने इस बार निर्देशन की कमान संभाली है। उनके जादुई और रूमानी निर्देशन में सजा यह न्यू म्यूजिक वीडियो एल्बम “कोई देखे तोला” आज लॉन्च होने जा रहा है। इस गाने को देखना और सुनना अपने आप में एक बेहद सुखद और जादुई अहसास होगा।
इस गाने को अपनी मखमली धुन और दिल को छू लेने वाले शब्दों से सजाया है मशहूर गीतकार और म्यूजिक डायरेक्टर अमित प्रधान ने, जिसका संगीत युवाओं को इसे बार-बार गुनगुनाने पर मजबूर कर देगा। वहीं, सुरीली आवाज की मल्लिका कंचन जोशी और खुद तुषार सोलंकी की दिलकश आवाज में गाया यह रोमांटिक गाना रिलीज होते ही हर युवा की जुबान पर चढ़ने के लिए तैयार है। इस गाने का संगीत इतना कर्णप्रिय और सुरीला है कि इसे न केवल सुना जा सकता है, बल्कि गहराई से महसूस भी किया जा सकता है। लॉन्ग ड्राइव या सफर के दौरान कार के म्यूजिक बॉक्स में इसे सुनना आपके सफर को एक बेहद खूबसूरत और यादगार अहसास में बदल देगा।



