Saturday, June 20, 2026
Google search engine

जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन के रासेयो स्वयं सेवक छात्रों ने सड़क सुरक्षा हेतु राहगीरों को यातायात नियम बताकर जागरूक किया

रायगढ़। दिनांक 20 जनवरी 2024 को जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन धनुहारडेरा, रायगढ़ के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयं सेवक छात्र छात्राओं ने कॉलेज के चेयरमैन शिरीष सारडा व डायरेक्टर तृप्ति अग्रवाल के संरक्षण एवं दिशा निर्देश में तथा कॉलेज के प्राचार्य डॉ गजेंद्र चक्रधारी के मार्गदर्शन एवं रासेयो कार्यक्रम अधिकारी प्रो भरत सिदार के नेतृत्व में रासेयो शानिवारीय गतिविधि में चल रहे सड़क सुरक्षा माह के अन्तर्गत सड़क सुरक्षा यातायात नियमों को पोस्टर द्वारा सड़क में गुजर रहे राहगीरों को बताते हुए नियमों का पालन करने हेतु जागरूक किया। इस अवसर जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन रायगढ़ के समस्त स्टॉफ सहित रासेयो के स्वयं सेवक रवि बारिक ,मयंक दास,अमित पैकरा , राखी सिदार ,कमला सिदार ,शिवप्रसाद सिदार , सहदेव चौहान,संतोष सिदार ,दीपा सिदार ,की उपस्थिति रही।

Shyam Kumar Gupta
Shyam Kumar Guptahttps://raigarhmati.in
मोबाईल 9907955737 700405948

Recent Posts

AE सिनेमा का साल का सबसे बड़ा रोमांटिक गाना ‘कोई देखे तोला’ हो रही आज रिलीज

रायगढ़: छत्तीसगढ़ी गीत-संगीत ने वक्त के साथ न केवल अपनी गुणवत्ता को निखारा है, बल्कि आज की 'जेन-जी' युवा पीढ़ी की पसंद और कल्पनाओं...