Tuesday, April 7, 2026
Google search engine

रासेयो इकाई शा उ मा वि पुसौर द्वारा संचालित सात दिवसीय विशेष शिविर सम्पन्न

शिविरार्थियों की रामलीला झाॅ़की से कलमी गॉंव हुआ धन्य

विशिष्ट जनों के आगमन से शिविर हुआ गौरवान्वित

पुसौर:- कलमी के पवित्र गुप्तेश्वर महादेव धाम के प्राङ्गण में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई शा उ मा वि पुसौर द्वारा दिनांक 16/01/2024 से चलने वाली सात दिवसीय विशेष शिविर का का समापन 22/01/2024 को शास.महाविद्यालय पुसौर के सहा.प्राध्यापक श्री सरोज सर के मुख्य आतिथ्य में सुसम्पन्न हुआ। आद. सरोज सर ने अपने उद्बोधन में मर्यादा रेखा स्वयं के लिए खींचने की बात कही, वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित वि.ख.पुसौर के बी ई ओ आद.श्री डी के पटेल ने नशामुक्ति अभियान अपने घर से ही आरम्भ करने की बात कही। विशिष्ट अतिथि पुसौर महाविद्यालय के सहा. प्राध्यापक श्री एस बी भोय ने भी नशा की भयङ्करता से आगाह कराया। कार्यक्रम अधिकारी श्री संजय कुमार गुप्ता ने सातों दिवसों को लेकर प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। शिविर को अविस्मरणीय बनाने हेतु ऑंवला एवं बेल पौधों का रोपण भी किया गया। अन्त में राम लक्ष्मण और सीता की झांकी निकाली गई, जिससे पूरा गांव राममय हो गया।
सातों दिवसों की बात करें तो यह शिविर अनेक महान् विभुतियों, कलाकारों और विद्वानों से अलङ्कृत रहा। जिनमें छ.ग. संतसमाज के अध्यक्ष एवं आर्य गुरुकुल तुरंगा के संस्थापक आचार्य राकेश जी, पुसौर क्षेत्र के कथावाचक एवं सेवानिवृत्त शिक्षक श्री खगेश्वर प्रसाद पटेल जी, सरिया के सेवानिवृत्त व्याख्याता आद. श्री ठण्डाराम प्रधान, सम्पूर्ण शिविर में योग शिक्षक की कुशल भूमिका निर्वहन करने वाले आचार्य राजेन्द्र आर्य प्रमुख रहे। वहीं दूसरी ओर शहीद नन्दकुमार पटेल वि.वि. रायगढ़ के रासेयो समन्वयक डॉ. सुशील कुमार एक्का, रासेयो ज़िला सङ्गठक एवं महान् कलाकार श्री भोजराम पटेल, राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त रासेयो स्वयंसेवक श्री मनोहर प्रधान, शा उ मा वि लेन्ध्रा के कार्यक्रम अधिकारी श्री सरोज कुमार साहू, स्वास्थ्य विभाग से फाइलेरिया प्रभाग के सी पी आई श्री अशोक गुप्ता जैसे अनेक माननीय जनों की उपस्थिति से शिविर गौरवान्वित हुआ। शा प्राथ.शाला कलमी के प्रधान पाठक आद.श्री पंकज विश्वाल एवं सरपंच सहित ग्रामीण जनों के सहयोग एवं शा उ मा वि पुसौर के प्राचार्य सहित स्टाफ के सहयोग से शिविर अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल रहा।विभिन्न परियोजना कार्यों एवं बौद्धिक चर्चा के माध्यम से राष्ट्रभक्ति, नशामुक्ति, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा, नारी सशक्तिकरण आदि विषयों को लेकर एक स्वस्थ वातावरण का निर्माण हुआ। परिणामस्वरूप शिविर बहुत सफल रहा। सभी से स्वयंसेवकों को प्रमाण पत्र वितरण किया गया।

Shyam Kumar Gupta
Shyam Kumar Guptahttps://raigarhmati.in
मोबाईल 9907955737 700405948

Recent Posts

धर्मांतरण पर सख्त कानून पूरे भारत में लागू हो – सामाजिक कार्यकर्ता श्याम गुप्ता

मुगल-अंग्रेजों के अधूरे मिशन को आगे बढ़ा रहे धर्मांतरण गिरोह – श्याम गुप्ता छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण कानून लागू करने पर मुख्यमंत्री का आभार, पूरे देश...