



रायगढ़।जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन धनुहारडेरा रायगढ़ में 75 वॉ गणतंत्र दिवस समारोह 26 जनवरी देश भक्ति से ओत प्रोत वातावरण में जानकी कॉलेज के चेयरमैन श्री शिरीष सारडा व डायरेक्टर श्रीमती तृप्ति अग्रवाल के संरक्षण एवं प्राचार्य डॉ गजेंद्र चक्रधारी के मार्गदर्शन में गरिमामय रूप से हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया।
गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि धनुहारडेरा के पूर्व सरपंच रमेश गुप्ता द्वारा आन ,बान और शान का प्रतीक तिरंगा झंडा फहराया गया । तत्पश्चात तिरंगे झंडे को सलामी दी गई एवं राष्ट्रगान का गायन किया गया। मुख्य अतिथि रमेश गुप्ता ने गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाइयां शुभकामनाएं दी। हमारा देश दिनो दिन प्रगति कर रहा है हम नए भारत में है। प्रत्येक को पूरी निष्ठा के साथ देश के विकास अपना योगदान दे । जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन के प्राचार्य डॉक्टर गजेंद्र चक्रधारी ने 75 वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आज के ही दिन हम गणतंत्र हुए हमारा भारत लोकतांत्रिक गणराज्य बना। इसलिए आज के दिन की विशेष महत्ता है।गणतंत्र दिवस की थीम विकसित भारत पर सारगर्भित उद्बोधन दिया तथा कॉलेज के छात्रों की उपलब्धियों पर भी प्रकाश डाला।
इस अवसर पर कॉलेज में पूर्व आयोजित विविध गतिविधियों कार्यक्रमों में भाग लिए स्थान प्राप्त छात्र छात्राओं को मुख्य अतिथि एवं प्राचार्य द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया ।समारोह संपन्न होने के पश्चात मिष्ठान का वितरण किया गया।
गणतंत्र दिवस समारोह के गरिमामय सुअवसर पर जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन धनुहारडेरा रायगढ़ के प्रो विवेक कांबले, विद्यानंद पटेल, दिनेश पटेल,नरेंद्र प्रधान,प्रो कमलेश साव,प्रो शरद पंडा, प्रो सीताराम कैवर्त्य, प्रो वीरेंद्र ठेठवार , प्रो सुजाता दाश,प्रो अरूण कुमार गुप्ता, प्रो मयंक डनसेना, प्रो यमन पटेल,प्रो भारती जशवानी,प्रो अंजु पटेल, प्रो रोशनी गुप्ता सहित कॉलेज के छात्र छात्राओं की उपस्थिति रही।
समारोह का संचालन प्रो कमलेश साव द्वारा किया गया।


