

महाविद्यालय के सिल्वर जुबली वर्ष के उपलक्ष्य में होगा भूतपूर्व विद्यार्थी सम्मेलन
महापल्ली:- रायगढ़ के पूर्वांचल में स्थित शिक्षा दीक्षा सेवा और स्वालंबन के ध्येय से स्थापित बटमूल आश्रम महाविद्यालय साल्हेओना महापल्ली का 25वां वर्ष है जिसे रजत जयंती (सिल्वर जुबली) वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है इस वर्ष बड़ी धूमधाम से विभिन्न कार्यक्रमों के साथ वार्षिकोत्सव का आयोजन किया जाएगा। वार्षिकोत्सव का आयोजन तिथि महाविद्यालय द्वारा निर्धारित की जाएगी। जिसमें महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पी.एल. पटेल के संरक्षण एवं महाविद्यालय संचालन समिति के अध्यक्ष श्री एन.आर. प्रधान, प्रो. पी.के. कापड़ी एवं प्रो. पी.के. गुप्ता के मार्गदर्शन में भूतपूर्व विद्यार्थी सम्मेलन का आयोजन करने के उद्देश्य से भूतपूर्व विद्यार्थी समिति का गठन किया गया जिनके देखरेख से भूतपूर्व विद्यार्थी सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। सर्वसम्मति से भूतपूर्व विद्यार्थी समिति का अध्यक्ष डॉ. के.के. गुप्ता को बनाया गया। उपाध्यक्ष शांति यादव, कोषाध्यक्ष रोहित कुमार सिदार एवं निर्मल टंडन, सचिव विद्यानंद सिदार, सहसचिव रतन बीसी, सदस्य- बनिता रानी गुप्ता, अमित बेहेरा, राजेश बेहरा, सूरज प्रधान, मनीष दुबे, मनीष गुप्ता, पीके साहू, त्रिलोचन बरेठ, ईश्वर बाग, सनातन भोय,अनुप्रिया गुप्ता, सुमन किसान को बनाया गया। समिति के अध्यक्ष डॉक्टर के के गुप्ता ने आग्रह किया कि अधिक से अधिक विद्यार्थी उक्त सम्मेलन में सम्मिलित होकर सम्मेलन को सफल बनाएं।


