Wednesday, April 8, 2026
Google search engine

बटमूल कॉलेज के स्वयंसेवकों ने किया महाविद्यालय परिसर की सफाई

सिल्वर जुबली वार्षिकोत्सव की तैयारी के लिए किया गया महाविद्यालय परिसर की रंग-रोगन एवं साफ सफाई

महापल्ली – शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय से संबद्ध बटमूल आश्रम महाविद्यालय साल्हेओना महापल्ली के NSS इकाई द्वारा प्राचार्य डॉ. पी.एल.पटेल, वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. पी.के. कापड़ी के मार्गदर्शन एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉ. के. के. गुप्ता के नेतृत्व में रजत जयंती वार्षिकोत्सव के आयोजन के पूर्व महाविद्यालय की रंग-रोगन एवं साफ सफाई के लिए 15 फरवरी को प्रातः 11:00 से संध्या 05 बजे तक स्वच्छता ही सेवा है अभियान के तहत महाविद्यालय के परिसर की साफ सफाई करते हुए महाविद्यालय के अहातों की पुताई किया गया। महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रोफेसर प्रो. पी.के. कापड़ी स्वयं राजमिस्त्री की तरह स्वयंसेवकों को प्रेरित करते हुए उनके साथ कंक्रीट ढ़लाई का कार्य करते हुए कहा कि हम अपने घर में छोटे-छोटे कार्य को खुद कर सकते हैं। महाविद्यालय संचालन समिति के सदस्य सेवानिवृत्ति कृषि विस्तार अधिकारी छबिलाल नायक ने महाविद्यालय के दीवाल में पेंटिंग का कार्य किया। विदित हो कि महाविद्यालय में शुरू से ही पेंटिंग का कार्य श्री नायक जी ने निःशुल्क अपने कर कमरों से किया है। उक्त अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पी.एल.पटेल, वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. पी.के. कापड़ी,प्रो. पी.के. गुप्ता, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. के. के. गुप्ता, प्रो. विक्रांत गुप्ता, डॉ. गीता देवांगन, प्रो. नीलकंठ निषाद, प्रो. संगीता आदित्य, प्रो. प्रज्ञा विश्वाल, प्रो. साक्षी शुक्ला, प्रो. होमेश्वरी साहू, प्रो. रीना भोय, प्रो. किरण पटेल, निशांत पण्डा, मुख्य लिपिक त्रिलोचन बरेठ, गोपेश प्रधान, अनुप्रिया गुप्ता, सुमन किसान, यमुना मेहर, सुशीला यादव एवं 48 स्वयंसेवकों की सक्रिय उपस्थिति रही।

Shyam Kumar Gupta
Shyam Kumar Guptahttps://raigarhmati.in
मोबाईल 9907955737 700405948

Recent Posts

धर्मांतरण पर सख्त कानून पूरे भारत में लागू हो – सामाजिक कार्यकर्ता श्याम गुप्ता

मुगल-अंग्रेजों के अधूरे मिशन को आगे बढ़ा रहे धर्मांतरण गिरोह – श्याम गुप्ता छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण कानून लागू करने पर मुख्यमंत्री का आभार, पूरे देश...