




रायगढ़ पुसौर विकास खंड ग्राम पंचायत एकताल में ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला ननसिया और एकताल के बीच खेला गया। जिसमें ननसिया की टीम ने विजयी ट्राफी का खिताब जीत कर वर्ष 2024 में एकसवीं वार फाइनल मुकाबले जीतकर अपने गांव ननसियां को क्रिकेट और खेल के माध्यम से जिले में एक अच्छा स्थान एवं सम्मान वहां के युवा दे रहे हैं।और एकताल पंचायत के युवा ऐसे कई आयोजन कर ज़िले में एकताल गांव चर्चा में रही है।आज समापन समारोह में मुख्य अतिथि बलवीर शर्मा पूर्व डिप्टी डायरेक्टर नेहरू युवा केन्द्र भारत सरकार,नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन के संस्थापक अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी एवं मार्शल आर्ट्स के सीनियर मास्टर श्री श्याम कुमार गुप्ता विशिष्ट अतिथि। ग्राम पंचायत के सरपंच पति हिमांशु चौहान ,उप सरपंच अन्तर्यामी होता, लक्ष्मण गुप्ता पंच, मोती पंडा पुर्व सैनिक ,कुंभ कर्ण मिरधा ,पाली सिंह,जित्ते सिंह जी सरपंच नेतनागर आदि मौजूद थे






