Friday, April 10, 2026
Google search engine

छत्तीसगढ़ विज्ञान सभा की पहल परराष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया

विज्ञान की महत्ता को जन – जन तक
पहुंचाने के लिए ऐसे आयोजन जरूरी – द्वारिका पटेल

पिथौरा छत्तीसगढ विज्ञान सभा पिथौरा इकाई के तत्वावधान में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन बेरकेल खुर्द स्कूल में किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में क्विज कंपीटिशन,रंगोली,निबंध लेखन एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूली बच्चों द्वारा पर्यावरण गीत पेड़ है सांसे,पेड़ है जीवन के सामूहिक गान से किया गया।
राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी द्वारिका पटेल थे। अध्यक्षता ठाकुरदिया कला हायर सेकंडरी स्कूल के प्राचार्य अक्षय साहू ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में विज्ञान सभा पिथौरा इकाई के संरक्षक एफ ए नंद,संकुल समन्वयक कौतुक पटेल,शिक्षक नारायण पटेल एवं छत्तीसगढ़ विज्ञान सभा के प्रेस सचिव हेमन्त खुटे मंचासिन थे।
मुख्य अतिथि द्वारिका पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।इस तरह के आयोजनों से ही विज्ञान की महत्ता को जन -जन तक पहुंचाया जा सकता है।छत्तीसगढ़ विज्ञान सभा विगत कई वर्षों से स्कूली बच्चों में इस तरह के आयोजन कर विभिन गतिविधियों के जरिए बच्चो में वैज्ञानिक सोच उत्पन्न करने का कार्य कर रही है।
विशिष्ट अतिथि एवं छत्तीसगढ़ विज्ञान सभा के प्रेस सचिव हेमन्त खुटे ने कहा कि राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का मूल उद्देश्य विद्यार्थियों को विज्ञान के प्रति आकर्षित व प्रेरित करना है।
संरक्षक एफ ए नंद ने कहा कि देश के विकास के लिए वैज्ञानिक सोच का प्रसार आवश्यक है। बिना विज्ञान के विकास की राह में तीव्रता से बढ़ना संभव नही।
प्राचार्य अक्षय साहू ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि सर सी वी रमन ने 28 फरवरी 19228 को रमन प्रभाव की खोज की थी। जिसकी याद में भारत में प्रत्येक वर्ष 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है। स्कूलों में ऐसे आयोजनों से बच्चों का ज्ञान बढ़ता है। विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ती है। सभा को कौतुक पटेल ,नारायण पटेल ने भी संबोधित किया ।
संबोधन पश्चात प्रतिभागियों को इनाम व प्रमाण पत्र प्रदाय किया गया।
पुरस्कृत प्रतिभागियों के नाम इस प्रकार है – रूपाली निषाद,हेमकुमारी,केशरी, डिंपल प्रधान,यामिनी साहू,चांदनी पटेल,पिंकी पटेल,शिवम ठाकुर,नोखिल निषाद,सीमा पटेल ,सरिता पटेल,कशिश पटेल ।
कार्यक्रम का संचालन शिक्षक नीलकंठ दीवान ने तथा आभार प्रदर्शन प्रधान पाठक अंतर्यामी प्रधान ने किया।इस अवसर पर शाला प्रबंध विकास समिति के पदाधिकारीगण तथा स्कूल स्टाफ एवं स्कूली बच्चे मौजूद थे।

Shyam Kumar Gupta
Shyam Kumar Guptahttps://raigarhmati.in
मोबाईल 9907955737 700405948

Recent Posts

धर्मांतरण पर सख्त कानून पूरे भारत में लागू हो – सामाजिक कार्यकर्ता श्याम गुप्ता

मुगल-अंग्रेजों के अधूरे मिशन को आगे बढ़ा रहे धर्मांतरण गिरोह – श्याम गुप्ता छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण कानून लागू करने पर मुख्यमंत्री का आभार, पूरे देश...