
छत्तीसगढ़ / अंबिकापुर अंबिकापुर की शिवानी सोनी को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के खास अवसर पर छत्तीसगढ़ का पहरेदार द्वारा खेल के क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर शिवानी को सुरगुजा कोहिनूर अवार्ड से नवाजा गया था।उल्लेखनीय है कि शिवानी सोनी मिनीगोल्फ की अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी है । मिनीगोल्फ में इन्होंने कई बार राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मेडल जीता है । गत वर्ष गोवा में आयोजित नेशनल गेम्स में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करते हुए कांस्य पदक जीतकर शिवानी सोनी ने अपने जिले व राज्य का नाम रोशन किया था। ज्ञात हो कि शिवानी अभी कॉलेज में अध्ययनरत है तथा कालेज में भी ये ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी में भाग लेकर गोल्ड मेडल जीत चुकी है।


