Wednesday, April 8, 2026
Google search engine

छत्तीसगढ़ स्टेट अंडर – 17 फीडे रेटेड चेस चैंपियनशिप 12 अप्रैल से

दोनों केटेगरी से 2 – 2 खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्पर्धा हेतु होगा चयन

रायगढ़ ऑल इंडिया चेस फेडरेशन के निर्देशन तथा छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ के तत्वावधान में दुर्ग जिला शतरंज संघ द्वारा प्रदेश में पहली बार अंडर -17 आयु समूह की फीडे रेटिंग शतरंज चयन स्पर्धा का आयोजन जलाराम भवन ,सिविल लाइन्स दुर्ग में किया जा रहा है।
छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ के राज्य सचिव हेमन्त खुटे ने जानकारी देते हुए बताया कि इस स्पर्धा में छत्तीसगढ़ राज्य के कोई भी खिलाड़ी जो कि 17 साल से नीचे (1 जनवरी 2007 या इसके बाद की पैदाइश ) के है भाग ले सकते है। इस स्पर्धा में हिस्सा लेने हेतु सभी खिलाड़ियों का ऑल इंडिया चेस फेडरेशन व राज्य शतरंज संघ से 2024 -25 का पंजीयन आवश्यक है।
स्पर्धा के प्रथम 2 बालक व 2 बालिका खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए किया जायेगा। स्पर्धा में दोनो केटेगरी के लिए अलग – अलग पुरस्कार की व्यवस्था की गई है जिसमे प्रथम पुरस्कार ₹ 7000 व ट्रॉफी, द्वितीय ₹ 5000 व ट्रॉफी ,तृतीय ₹3000 व मोमेंटो,चतुर्थ ₹ 2000 व मोमेंटो प्रदाय किया जाएगा। इसी तरह से समान ईनाम की राशि व ट्रॉफी ओपन केटेगरी में भी प्रदान किए जायेंगे। स्पर्धा में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ी को ई सर्टिफिकेट व मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा।
बस्तर संभाग व सरगुजा संभाग के लिए स्पेशल प्राइज के तहत ₹ 1500- 1500 रुपए की नगद राशि व मोमेंटो प्रदान किए जायेंगे। इस स्पर्धा में भाग लेने के लिए ₹ 1000 रुपए प्रवेश शुल्क रखा गया है। आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में शतरंज को विशेष बढ़ावा देने के लिए वहां से शिरकत करने वाले बस्तर व सरगुजा के खिलाड़ियों के लिए 50 प्रतिशत की छूट एंट्री फीस में दी गई है । स्पर्धा में भाग लेने की अंतिम तिथि 5 अप्रैल निर्धारित है।इसके बाद की प्रविष्टि पर ₹ 250 रुपए विलंब शुल्क लगेगा। स्पर्धा के दरमियान प्रत्येक खिलाड़ी को टाइम कंट्रोल के तहत 30 – 30 सेकंड के इंक्रीमेंट के साथ 60- 60 मिनट का समय दिया जावेगा। स्पर्धा के मुख्य निर्णायक के दायित्व का निर्वहन दुर्ग जिले के रॉकी देवांगन करेंगे।खिलाड़ी स्पर्धा में सहभागिता हेतु अपना रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन कर सकते हैं।शुल्क जमा करने या रजिस्ट्रेशन कराने संबंधी किसी प्रकार की समस्या आने पर जिले के खिलाड़ी जिला शतरंज संघ महासमुंद के सचिव हेमन्त खुटे से मार्गदर्शन ले सकते हैं।

Shyam Kumar Gupta
Shyam Kumar Guptahttps://raigarhmati.in
मोबाईल 9907955737 700405948

Recent Posts

धर्मांतरण पर सख्त कानून पूरे भारत में लागू हो – सामाजिक कार्यकर्ता श्याम गुप्ता

मुगल-अंग्रेजों के अधूरे मिशन को आगे बढ़ा रहे धर्मांतरण गिरोह – श्याम गुप्ता छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण कानून लागू करने पर मुख्यमंत्री का आभार, पूरे देश...