





बिलासपुर / होली पावन अवसर पर ब्रम्हविहार कुष्ट बस्ती आश्रम नयापारा में नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन एवम हरियर ओक्सिजोन ग्रुप द्वारा होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया जो कि कुष्ट रोग से ग्रसित बुजुर्गो को समर्पित किया गया आश्रम की महिलाओं को साडी बच्चों को रंग गुलाल एवम फलों का वितरण सगठन के सदस्यों द्वारा किया गया इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अजय कश्यप जी
महिला जिला अध्यक्ष नम्रता शर्मा जी,जिला उपाध्यक्ष- ममता सोनी जीजिला महासचिव-रीना गोस्वामी जीमंजू दुबे सोहन नेताम सुषमा चौहान एवं हरियर ऑक्सीजन ग्रुप के सदस्य सामाजिक कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे मानव कल्याण सेवा के क्षेत्र में बेहतरीन सन्देश आयोजन के लिए नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम कुमार गुप्ता ,संरक्षक बलबीर शर्मा पूर्व डिप्टी डायरेक्टर नेहरू युवा केंद्र भारत सरकार, संरक्षक सुरेशा चौबे एडिशनल एसपी डिप्टी कमांडर 6 वीं बटालियन,संरक्षक गोकुलानंद पटनायक, राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष हिमांशु चौहान,प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश सिंह प्रदेश महिलाध्यक्ष आरती सिंह सहित सभी पदाधिकारियों ने हार्दिक शुभकामनाएं दी।


