
ओपन वर्ग में रायपुर के शुभंकर बामलिया व गर्ल्स कैटेगरी में कोरबा की परी तिवारी विजेता
दुर्ग छत्तीसगढ़ राज्य अंडर 17 ओपन व गर्ल्स फीडे रेटिंग चेस चैंपियनशिप का समापन भिलाई के सेक्टर 5 स्थित आंध्रा भवन में हुआ। समापन समारोह व पुरस्कार वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाज सेवी राजेश जैन जी थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्य शतरंज संघ के कोषाध्यक्ष प्रदीप दास ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ के राज्य सचिव हेमन्त खुटे ,मिनिगोल्फ के राष्ट्रीय चैंपियन इमरान,दुर्ग जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत,प्रदेश शतरंज संघ के संयुक्त सचिव सुबोध कुमार सिंह,स्पर्धा के मुख्य निर्णायक रॉकी देवांगन मंचासिन थे।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि दैनिक जीवन में शतरंज का विशेष महत्व है। शतरंज खेलने से दिमाग के सोचने समझने की की क्षमता में वृद्धि होती है। जिसका उपयोग हम अपने -अपने क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए कर सकते है।
राज्य सचिव हेमन्त खुटे ने अपने उदबोधन में कहा कि किसी भी खेल का अंतिम परिणाम जीत या हार होती है। हार – जीत भी हमारे जीवन का हिस्सा है। जीत जहां हमें आत्मविश्वास से लबरेज करता है वही हार हमें संघर्ष करना सिखाती है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रदीप दास ने अपने अध्यक्षीय उदबोधन में कहा कि शतरंज का खेल प्रदेश में तेजी से विकास कर रहा है । विगत कुछ वर्षों से लगातार खिलाड़ियों की संख्या में तेजी से वृद्धि हो रही है। हम अभी 3 महीने के भीतर 5 रेटिंग चेस चैंपियनशिप करने जा रहे है ताकि रेटिंग के लिए खिलाड़ियों को प्रदेश से बाहर जाना न पड़े। राज्य चयन स्पर्धा अंडर 17 ओपन व गर्ल्स कैटेगरी के परिणाम इस प्रकार है।
बॉयज कैटेगरी में प्रथम शुभंकर बामलिया रायपुर,द्वितीय गगन साहू रायगढ़,तृतीय प्रभमन सिंह मल्होत्रा,चतुर्थ प्रशांत ध्रुवंशी बिलासपुर, गर्ल्स कैटेगरी में प्रथम परी तिवारी कोरबा, द्वितीय राशि वरुणकर राजनांदगांव,तृतीय अदिति आदित्य रायपुर, चतुर्थ अंशिका मिंज रायपुर रही। बॉयज कैटेगरी में बेस्ट बस्तर का पुरस्कार रिआंश कुमार चटर्जी व गर्ल्स केटेगरी बेस्ट बस्तर गर्ल्स का पुरस्कार अलंक्रुता मोहराना को मिला। इसी तरह से बेस्ट सरगुजा बॉयज का अवॉर्ड यीजनांश गुप्ता को दिया गया।
दुर्ग डिस्ट्रिक्ट अंडर – 13 ओपन व गर्ल्स चेस टूर्नामेंट के विविध कैटेगरी के परिणाम इस प्रकार रहे – गर्ल्स कैटेगरी के अंडर 7 आयु समूह में इरा देशलहरा,अंडर 9 में प्रथम मनस्वी शर्मा ,द्वितीय आश्रिया शर्मा ।अंडर 11 में कोंडप्पा हर्षिता प्रथम,द्वितीय रिधिमा त्रिपाठी, अंडर 13 में प्रथम असमी मेहता प्रथम,द्वितीय चार्वी मंडले ,तृतीय परिधि लिहारे ।
बालक केटेगरी के अंडर 7 आयु समूह में प्रथम आर्यन गोयल,द्वितीय अरहम जैन , तृतीय नमीश साहू। अंडर 9 में प्रथम वी विराट अय्यर ,द्वितीय पलकश यदु,तृतीय आंकक्षित साहू । अंडर 11 में प्रथम रुद्रांश आमटे ,द्वितीय प्रांजल सिंह,तृतीय भार्गव साहू। अंडर 13 में प्रथम आदित्य राज द्विवेदी,द्वितीय आर्यन कुमार,तृतीय एकागढ़ वर्मा।
स्पर्धा में इनामी राशि कुल ₹ 40000 रुपए रखी गई थी। सभी विजेताओं खिलाड़ियों को ट्रॉफी व नगद राशि इनाम स्वरूप देकर सम्मानित किया गया। इस स्पर्धा में प्रदेश के विभिन्न जिलों से 152 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। विजेता खिलाड़ियों को अतिथियों ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस स्पर्धा के दोनों वर्गों से 2-2 खिलाड़ी राष्ट्रीय चयन स्पर्धा में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। कार्यक्रम का संचालन विकास शर्मा ने तथा आभार प्रदर्शन ईश्वर सिंह राजपूत ने किया।


