Sunday, June 21, 2026
Google search engine

यातायात विभाग के डीएसपी रमेश कुमार चंद्रा आए घरघोडा के ब्लैक स्पॉट की निरीक्षण पर

रायगढ़ जिले के यातायात विभाग के डीएसपी रमेश कुमार चंद्रा ने घरघोड़ा क्षेत्र के ब्लैक स्पॉट का आकस्मिक निरीक्षण किया आपको बताना चाहेंगे कि रायगढ़ जिले के समस्त सड़कों पर जहां विगत तीन साल में 5 व उससे अधिक लोगो की दुर्घटना में मृत्यु हुई है ऐसी जगह को चिंहित कर ब्लैक स्पॉट माना गया है रायगढ़ जिले के ऐसे समस्त स्पॉटो का निरीक्षण कर उक्त जगह का यातायात शुव्यवस्थित बनाने एवं दुर्घटना कम हो इस पर यातायात विभाग द्वारा अपना कार्य शुरू कर दिया गया है इसी के कड़ी में आज रायगढ़ जिला के यातायात डीएसपी रमेश कुमार चंद्रा के द्वारा घरघोड़ा क्षेत्र में ऐसे चार जगह का निरीक्षण किया गया है जिसमें उक्त जगह पर दुर्घटना होने के कारण को दूर करते हुए ब्लैक स्पॉट हटाने यातायात सुब्यवस्थित करने की बात कही गई l घरघोड़ा क्षेत्र की बात करें तो घरघोड़ा से धर्मजयगढ़ रोड पर कंचनपुर फाटक एवं फगुरम मोड ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण किया गया है साथ में घरघोडा से लैलूंगा रोड की बात करें तो दर्रीडीपा के टर्निंग क्षेत्र को वहीं दूसरी ओर घरघोडा से तमनार रोड की बात करें तो देवगढ़ ग्राम के समीप टर्निंग पॉइंट को ब्लैक स्पॉट माना गया है इन जगहों पर यातायात शुभ ब्यवस्थित करने हेतु यातायात विभाग के डीएसपी रमेश कुमार चंद्रा के द्वारा निरीक्षण किया गया है ताकि आने वाले दिनों में इस प्रकार की दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो l निरक्षण के दौरान यातायात नियमो का उलघन करने वाले गाड़ियों का चलानी कार्यवाही की गई

Shyam Kumar Gupta
Shyam Kumar Guptahttps://raigarhmati.in
मोबाईल 9907955737 700405948

Recent Posts

AE सिनेमा का साल का सबसे बड़ा रोमांटिक गाना ‘कोई देखे तोला’ हो रही आज रिलीज

रायगढ़: छत्तीसगढ़ी गीत-संगीत ने वक्त के साथ न केवल अपनी गुणवत्ता को निखारा है, बल्कि आज की 'जेन-जी' युवा पीढ़ी की पसंद और कल्पनाओं...