Sunday, June 21, 2026
Google search engine

*बाइक पर महुआ शराब की तस्करी कर रहे आरोपी को खरसिया पुलिस ने किया गिरफ्तार, 30 लीटर अवैध शराब, बाइक जप्त *

*09 सितंबर, रायगढ़* । थाना खरसिया पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए ग्राम पामगढ़ में दबिश देकर अवैध महुआ शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया। निरीक्षक कुमार गौरव साहू के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में आरोपी बिट्टू डनसेना (उम्र 25 वर्ष) निवासी जबलपुर, थाना भूपदेवपुर से 30 लीटर महुआ शराब और एक पल्सर मोटर साइकिल (क्रमांक CG13 AV 1871) बरामद की गई है। जप्त महुआ शराब की कीमत ₹3,100 बताई जा रही है। इसके साथ ही ₹1,00,000 मूल्य की पल्सर मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। पुलिस ने मुखबिर सूचना पर शराब रेड कार्यवाही की है, आरोपी के खिलाफ थाना खरसिया में आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 59(क) के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस छापेमारी में सहायक उप निरीक्षक लक्ष्मी नारायण राठौर, आरक्षक सत्यनारायण सिदार, अशोक कंवर और योगेश साहू शामिल थे।

Shyam Kumar Gupta
Shyam Kumar Guptahttps://raigarhmati.in
मोबाईल 9907955737 700405948

Recent Posts

AE सिनेमा का साल का सबसे बड़ा रोमांटिक गाना ‘कोई देखे तोला’ हो रही आज रिलीज

रायगढ़: छत्तीसगढ़ी गीत-संगीत ने वक्त के साथ न केवल अपनी गुणवत्ता को निखारा है, बल्कि आज की 'जेन-जी' युवा पीढ़ी की पसंद और कल्पनाओं...