Tuesday, April 7, 2026
Google search engine

शतरंज के राष्ट्रीय स्पर्धा हेतु भूमिका और सौम्य का चयन

राष्ट्रीय शतरंज स्पर्धा में हिस्सा लेने 16 सितंबर को होंगे रवाना

महासमुंद। केन्द्रीय विद्यालय संगठन द्वारा 53 वीं राष्ट्रीय खेल समारोह का आयोजन 18 सितंबर से भुवनेश्वर (ओडिशा ) में किया जा रहा है।
इस स्पर्धा हेतु महासमुंद जिले के दो प्रतिभावान खिलाड़ी भूमिका साहू व सौम्य साहू का चयन कोरबा व रायगढ़ मे आयोजित शतरंज स्पर्धा के आधार पर किया गया है।
उक्त स्पर्धा की बालिका अंडर 14 मे भूमिका साहू द्वितीय स्थान प्राप्त कर
तथा रायगढ़ मे आयोजित अंडर 17 बालक वर्ग मे सौम्य कुमार साहू तृतीय स्थान प्राप्त कर नेशनल गेम के लिए प्रदेश की टीम में जगह बनाई है।
ज्ञात हो कि अंडर 17 बालक वर्ग की शतरंज स्पर्धा अहमदाबाद (गुजरात) मे संपन्न होगी।
जिला एवं राज्य शतरंज संघ के सचिव हेमंत खुटे ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों ही चयनित खिलाड़ी भाई- बहन है।
जिला शतरंज संघ एवं मेरे मार्गदर्शन में ये दोनों खिलाड़ी विगत 2 वर्षों से निरंतर अभ्यास कर रहे हैं। सौम्य साहू की वर्तमान में इलो रेटिंग 1612 है। महासमुंद में वर्ष 2022 में आयोजित ऑल इंडिया फीडे रेटिंग टूर्नामेंट तथा छत्तीसगढ़ स्टेट फीडे रेटिंग चेस चैंपियनशिप से दोनों ही खिलाड़ियों को शतरंज को खेल के रूप में खेलते हुए आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली थी।
वर्तमान में भूमिका कक्षा 7 वीं तथा सौम्य 10 वीं की कक्षा में केंद्रीय विद्यालय महासमुंद में अध्यनरत है। इनके पिता ईश्वर साहू प्रधान पाठक तथा माता श्रीमती लेखनी साहू सहायक शिक्षिका हैं।

Shyam Kumar Gupta
Shyam Kumar Guptahttps://raigarhmati.in
मोबाईल 9907955737 700405948

Recent Posts

धर्मांतरण पर सख्त कानून पूरे भारत में लागू हो – सामाजिक कार्यकर्ता श्याम गुप्ता

मुगल-अंग्रेजों के अधूरे मिशन को आगे बढ़ा रहे धर्मांतरण गिरोह – श्याम गुप्ता छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण कानून लागू करने पर मुख्यमंत्री का आभार, पूरे देश...