Tuesday, April 7, 2026
Google search engine

स्वच्छता के महत्व पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

छात्र-छात्राओं ने पेंटिंग के माध्यम से स्वच्छता के प्रति लोगों को किया जागरूक

महाविद्यालय के स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं ने एक साथ लिया स्वछता का शपथ

महापल्ली:-भारत सरकार युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के आदेशानुसार, शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ के राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डॉ सुशील कुमार एक्का के निर्देशन में रासेयो इकाइयों द्वारा 17 सितंबर से 02 अक्टूबर 2024 तक स्वच्छता अभियान 2024 का मेगा ड्राइव आयोजन किया जा रहा है। इसी अभियान के अंतर्गत पूर्वांचल स्थित बटमूल आश्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पी एल पटेल के संरक्षण एवं पूर्व कार्यक्रम अधिकारी द्वै प्रो पी के कापड़ी व प्रो पी के गुप्ता के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. कृष्णा गुप्ता के कुशल नेतृत्व में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता के उद्देश्य को लेकर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है जिसमें 30 सितंबर 2024 को छात्र-छात्राओं के बीच चित्रकला प्रतियोगिता के आयोजन किया गया।‌ छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के पेंटिंग कर स्वच्छता के बारे में लोगों को संदेश देने का प्रयास किया। तथा 1 अक्टूबर 2024 को स्वच्छता के विषय पर व्यापक जागरूकता का संदेश आम नागरिकों में प्रसारित करने के उद्देश्य से महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं एवं समस्त स्टाफ सह कर्मचारियों के द्वारा एक साथ स्वच्छता शपथ ग्रहण किया गया।

Shyam Kumar Gupta
Shyam Kumar Guptahttps://raigarhmati.in
मोबाईल 9907955737 700405948

Recent Posts

धर्मांतरण पर सख्त कानून पूरे भारत में लागू हो – सामाजिक कार्यकर्ता श्याम गुप्ता

मुगल-अंग्रेजों के अधूरे मिशन को आगे बढ़ा रहे धर्मांतरण गिरोह – श्याम गुप्ता छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण कानून लागू करने पर मुख्यमंत्री का आभार, पूरे देश...