Sunday, April 5, 2026
Google search engine

बटमूल कॉलेज का सात दिवसीय एनएसएस शिविर संपन्न

मेरा युवा भारत एवं डिजिटल साक्षरता के लिए युवा थीम पर केंद्रित गतिविधियों का हुआ आयोजन

रासेयो शिविर समापन समारोह के मुख्य अतिथि रहे सेवानिवृत शिक्षक शिशुपाल मिश्रा

रायगढ़:- शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ से सम्बद्ध रायगढ़ के पूर्वांचल में स्थित बटमूल आश्रम महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर “मेरा युवा भारत के लिए युवा” एवं “डिजिटल साक्षरता के लिए युवा” अभियान महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पी. एल. पटेल, पूर्व कार्यक्रम अधिकारी प्रो. पी.के. कापड़ी एवं प्रो. पी.के. गुप्ता के मार्गदर्शन, ग्राम पंचायत छुहीपाली के सरपंच श्रीमती माधवी पटेल के संरक्षण और रासेयो कार्यक्रम अधिकारी डॉ. के. के. गुप्ता के नेतृत्व में शास. माध्य. शाला नवापारा में दिनांक 09 दिसंबर 15 दिसंबर 2024 तक आयोजित किया गया, विशेष शिविर का समापन समारोह श्री शिशुपाल मिश्रा (सेवानिवृत शिक्षक) के मुख्य आतिथ्य में हुआ। मंचस्थ अतिथियों द्वारा युवा प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम शुभारम्भ हुआ। दीप प्रज्वलन के बाद स्वयंसेवकों द्वारा गीत एवं समूह नृत्य की प्रस्तुति दी गई। तत्पश्चात मंचासीन अतिथियों का एनएसएस बैच एवं पुष्पगुच्छ से स्वागत एवं सम्मान किया गया।सर्वप्रथम कार्यक्रम अधिकारी डॉ के.के. गुप्ता ने सात दिवसीय विशेष शिविर प्रतिवेदन विस्तार से प्रस्तुत किया। आगे उन्होंने कहा शिविर के दौरान नवापारा एवं डिपापारा नवापारा तथा एक दिन छुहीपाली में मेरा युवा भारत के लिए युवा एवं डिजिटल साक्षरता के लिए युवा, नशा मुक्ति, स्वच्छता अभियान, मतदाता जागरूकता, विकसित भारत, जनजागरूकता रैली, गांव की साफ सफाई स्कूल परिसर की साफ-सफाई, मंदिर प्रांगण, तालाबों के पचरी की सफाई के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया गया साथ ही राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर के आयोजन के उद्देश्य को विस्तार से बताया तथा शिविर के दौरान शिविरार्थियों के द्वारा अनुशासन का पालन एवं उत्कृष्ट कार्यशैली के लिए बधाई सह शुभकामनाएं दी। तत्पश्चात वरिष्ठ स्वयंसेवक लोकेश यादव, निकिता गुप्ता, नीलू मेहर एवं सुनंदा विश्वाल ने शिविर अनुभव बताया। कार्यक्रम में सम्मिलित सभी शिविरार्थियों एवं सहयोगियों के फोटो सहित प्रमाण पत्र एवं पेन देकर मुख्य अतिथि एवं मंच आसीन अतिथियों के कर कमलों से सम्मानित किया गया। ग्राम पंचायत छुहीपाली के सरपंच द्वारा कार्यक्रम अधिकारी एवं शिविरार्थियों को साल एवं श्रीफल से सम्मानित किया। अपनी अध्यक्षीय उद्बोधन में रासेयो के संरक्षक/प्राचार्य पी एल पटेल ने कहा मेरा युवा भारत (माई भारत) की परिकल्पना युवाओं के विकास और युवाओं के नेतृत्व वाले विकास के लिए एक महत्वपूर्ण, प्रौद्योगिकी-संचालित सुविधा प्रदाता के रूप में की गई है, जिसका लक्ष्य युवाओं को उनकी आकांक्षाओं को साकार करने और “विकसित भारत” के निर्माण में योगदान देने के लिए युवाओं को हमेशा सजग रहना होगा। मुख्य अतिथि शिशुपाल मिश्रा ने एन एस एस को स्वयंसेवकों के लिए समाज सेवा के माध्यम से जीवन निर्माण का एक माध्यम बताया। भाजपा के महामंत्री एवं ग्राम पंचायत जुर्डा के पूर्व सरपंच जयंत किशोर प्रधान ने विस्तार से डिजिटल साक्षरता से संबंधित जानकारी प्रदान किया। तत्पश्चात बटमूल आश्रम शिक्षण समिति के सचिव दशरथ गुप्ता, मंडल अध्यक्ष सुकलाल चौहान, मंडी अध्यक्ष भागीरथी विश्वाल, टीकाराम प्रधान, हरिराम बारिक, सरपंच प्रतिनिधि संजय पटेल ने उपस्थित शिविरार्थियों एवं अन्य नागरिकों को अपना विचार रखते हुए शुभकामनाएं प्रदान की। इस शिविर के दौरान सरपंच संजय पटेल, सितेश विश्वाल एवं विक्रम राठिया, श्रीमती पुष्पा प्रधान, श्रीमती साबिन गुप्ता, श्रीमती जज्ञसिनी गुप्ता एवं संदीप विश्वास का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पी. एल. पटेल, भागीरथी विशाल (पूर्व सरपंच), सुकलाल चौहान (मंडल अध्यक्ष), जयंत प्रधान पूर्व सरपंच जुर्डा, सरपंच प्रतिनिधि संजय पटेल, हरिराम बारिक, भारत राम प्रधान, रविंद्र चौहान, टीकाराम प्रधान (पूर्व जनपद सदस्य), संजय विश्वाल(पूर्व जनपद सदस्य), भगत राम प्रधान, डॉ दिलीप प्रधान, श्रीमति पुष्पा प्रधान, श्रीमती साबिन गुप्ता, संदीप विश्वास, प्रधान पाठक सुधीर पण्डा, विदेशी यादव (शाला विकास समिति अध्यक्ष), प्रो. नीलकंठ निषाद, त्रिलोचन बरेठ, प्रो. लक्ष्मीन खड़िया, प्रो सुधा पटेल, श्रीमती अनुप्रिया गुप्ता, यमुना मेहर एवं उपस्थित अतिथियों, गणमान्य नागरिकों के साथ के साथ 56 शिविरार्थियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ कृष्णा गुप्ता गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त सहायक कार्यक्रम सहायक श्रीमती अनुप्रिया गुप्ता ने किया। वरिष्ठ स्वयंसेवक नंदकिशोर प्रधान, टिकेश्वरी पटेल, शंकर सिदार, कुंती सिदार, बसंती राठिया, गंगा राठिया, प्रशांत मेहर, सूरज चौहान, निकिता गुप्ता, नीलू मेहर, शीतल साव, नीतू मेहर, लोकेश्वर यादव, नीजु दास, प्रकाश चौहान, ज्योति सा, रामशिला राठिया, नमिता सा, प्रकृति सा, जज्ञसिनी माझी, चांदनी राणा, अनुपमा सा, दुर्गा मिश्रा, यमुना किसान, दीप्ति यादव, सावित्री राठिया, अनिता यादव, गंगाधर मेहर, सरिता यादव, सुहानी राठिया, सरस्वती दोराई, अंजु विश्वकर्मा, अंजु साव, कामना भोय, ज्योति उरमाल, सपना चौहान, सुहानी राठिया, सुनंदा विश्वाल, पूर्णिमा राठिया, सुष्मिता राठिया, मंजुलता संवरा, गीता सिदार, प्रीति चौहान की सक्रिय उपस्थिति रही।

Shyam Kumar Gupta
Shyam Kumar Guptahttps://raigarhmati.in
मोबाईल 9907955737 700405948

Recent Posts

धर्मांतरण पर सख्त कानून पूरे भारत में लागू हो – सामाजिक कार्यकर्ता श्याम गुप्ता

मुगल-अंग्रेजों के अधूरे मिशन को आगे बढ़ा रहे धर्मांतरण गिरोह – श्याम गुप्ता छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण कानून लागू करने पर मुख्यमंत्री का आभार, पूरे देश...