Monday, April 6, 2026
Google search engine

वॉर्ड 2 के पार्सद नेहा देवांगन सामाजिक कार्यकर्ता श्याम गुप्ता के मुख्य आतिथ्य भुजबधान तालाब सफाई अभियान कार्यक्रम सम्पन हुआ

विगत 3 महीने से चलाये जा रहे भुजबधान तालाब सफाई अभियान के लिए रेन्शी श्याम गुप्ता ने पार्सद नेहा देवांगन एवं महिला समिति युवा समिति का सम्मान किया

रायगढ़ /विगत 3 महीने से वॉर्ड नम्बर 2 में स्थित शहर के सबसे बड़े भुजबधान तालाब के सफाई अभियान शीतला मंदिर क्षेत्र युवाओ बुजुर्गो और महिला समिति के द्वारा शुरू की गई है जिसमें लागातार कचड़ा को तालाब में न फेकने कचड़े को जो डस्टबिन रखा गया है उसी में डालने और तालाब की सफाई करते हुए सभी मोहल्ले वासियों में जागरूकता अभियान सन्देश दे रहे हैं जिसमे आज नव निर्वाचित वॉर्ड पार्सद नेहा देवांगन एवं नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन के संस्थापक रेन्शी श्याम गुप्ता के मुख्य आतिथ्य में सफाई अभियान सम्पन्न हुआ जिसमें नेहा देवांगन, रेन्शी श्याम गुप्ता ने भी सभी महिला शक्ति युवा शक्ति बुजुर्गो के साथ सफाई भुजबधान तालाब की की जिसमें नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन के संस्थापक रेन्शी श्याम गुप्ता ने नव निर्वाचित वॉर्ड मेम्बर नेहा देवांगन जी को इस सफाई अभियान की हिस्सा बनने पर असम शाल श्रीफल से सम्मानित किया गया साथ ही इस पवित्र अभियान को तीन महीने से लागातार चलाने के लिए शिव शीतला मंदिर युवाओं को युवा नेतृत्व लल्लु सिंह ठाकुर हेमशंकर यादव को सम्मानित किया गया इस महाअभियान की सुंदरता मातृशक्ति को भी इस पूण्य काम के लिए नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन की ओर से सम्मानित किया और कहा कि तालाब के जीर्णोद्धार तो जल्द हो जाएगा हमारे रायगढ़ विधानसभा प्रदेश के वित्त मंत्री भाई ओपी चौधरी जी ने हरी झंडी दे दी है पर इसके देख रेख इसके सफाई जागरूकता की जिम्मेदारी भी आपकी ही होनी है इसलिए इस पवित्र अभियान को जारी रखे मैं इस अभियान से जुड़े सभी महान जन वॉर्ड वासियों को प्रणाम करता हूँ सैल्यूट करता हूँ ज्ञात हो कि युवा बुजुर्ग महिला शक्ति के साथ साथ बच्चे भी इस अभियान में बढ़कर हिस्सा ले रहे है जो एक बड़ा उदाहरण है इससे सभी को सीखने की जरूरत है की अपने क्षेत्रों के तालाबों को नदियों को सार्वजनिक स्थलों को कैसे सफाई रखी जाए जो स्वयं के जागरूकता से ही सम्भव है जिसमे वॉर्ड 2 के बुजुर्ग युवा महिला शक्ति ने उदाहरण के रूप में एक मिशाल कायम किया है l

Shyam Kumar Gupta
Shyam Kumar Guptahttps://raigarhmati.in
मोबाईल 9907955737 700405948

Recent Posts

धर्मांतरण पर सख्त कानून पूरे भारत में लागू हो – सामाजिक कार्यकर्ता श्याम गुप्ता

मुगल-अंग्रेजों के अधूरे मिशन को आगे बढ़ा रहे धर्मांतरण गिरोह – श्याम गुप्ता छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण कानून लागू करने पर मुख्यमंत्री का आभार, पूरे देश...