Monday, April 6, 2026
Google search engine

राम नवमी के अवसर पर श्री श्री 108 संकट मोचन हनुमान मंदिर में धूमधाम से उत्सव

बांका बिहार / दिनांक 6 अप्रैल 2025, चांदनी चौक स्थित श्री श्री 108 संकट मोचन हनुमान मंदिर, फुंसियां धोरैया, बांका बिहार में राम नवमी के अवसर पर भव्य समारोह आयोजित किया गया। इस खास दिन को लेकर मंदिर प्रांगण में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। पूरे दिनभर कीर्तन और भजन से वातावरण भक्ति में रमे रहा।

मंदिर में 24 घंटे हरे राम हरे राम की ध्वनि गूंजती रही, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने तन, मन और धन से भाग लिया। भक्तगण श्रीराम और बजरंगबली की भक्ति में रमे हुए थे। छोटे बच्चे, महिलाएं, और पुरुष सभी ने मिलकर भजन-कीर्तन किया और श्री हनुमान जी की महिमा का गुणगान किया। विशेष रूप से राम के भजनों के साथ मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक जुलूस निकाला, जिसमें हर चेहरे पर श्रद्धा और भक्ति का भाव साफ नजर आ रहा था।

इस आयोजन में पत्रकार संजीत गोस्वामी और रितुराज, आईं सी न्यूज़ नेशन के रिपोर्टर ने इस भव्य कार्यक्रम की कवरिंग की और वहां की धार्मिक माहौल को दर्शाया।

राम नवमी का यह पर्व भक्तों के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव बना, जिसमें श्रद्धा, विश्वास और भक्ति के रंग बिखरे।

Shyam Kumar Gupta
Shyam Kumar Guptahttps://raigarhmati.in
मोबाईल 9907955737 700405948

Recent Posts

धर्मांतरण पर सख्त कानून पूरे भारत में लागू हो – सामाजिक कार्यकर्ता श्याम गुप्ता

मुगल-अंग्रेजों के अधूरे मिशन को आगे बढ़ा रहे धर्मांतरण गिरोह – श्याम गुप्ता छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण कानून लागू करने पर मुख्यमंत्री का आभार, पूरे देश...