Sunday, June 21, 2026
Google search engine

गुरु चरणों में समर्पण ही ईश्वर प्राप्ति का मार्ग : श्याम गुप्ता

भगवान के चरणों में जाने से पहले गुरुदेव के चरणों को पकड़ लो, भगवान स्वयं मिल जाएंगे”

रायगढ़। प्रेस रिपोर्टर क्लब के प्रदेश सचिव श्याम गुप्ता ने गुरु महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि “भगवान के चरणों में जाने से पहले यदि मनुष्य अपने गुरुदेव के चरणों को पकड़ ले, तो भगवान की प्राप्ति स्वतः हो जाती है।” उन्होंने कहा कि सनातन धर्म में गुरु को ईश्वर से भी ऊँचा स्थान दिया गया है, क्योंकि गुरु ही अज्ञान के अंधकार को दूर कर ज्ञान का प्रकाश फैलाते हैं और मनुष्य को सत्य, धर्म एवं ईश्वर के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं।

श्याम गुप्ता ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु-शिष्य परंपरा का विशेष महत्व रहा है। गुरु केवल शिक्षा देने वाले नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा देने वाले पथप्रदर्शक होते हैं। गुरु के आशीर्वाद, मार्गदर्शन और कृपा से ही व्यक्ति अपने जीवन में सफलता, आत्मिक शांति और ईश्वर की अनुभूति प्राप्त कर सकता है।

उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे अपने जीवन में गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और समर्पण की भावना रखें तथा उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज, राष्ट्र और मानव कल्याण के कार्यों में योगदान दें। उन्होंने कहा कि गुरु के चरणों में समर्पण ही सच्ची भक्ति और ईश्वर प्राप्ति का सबसे सरल एवं श्रेष्ठ मार्ग है।

“गुरु का थाम लो हाथ, खुल जाएंगे ईश्वर प्राप्ति के सभी द्वार।”
“गुरु चरणों की भक्ति में ही छिपा है भगवान तक पहुँचने का सच्चा मार्ग।”

Shyam Kumar Gupta
Shyam Kumar Guptahttps://raigarhmati.in
मोबाईल 9907955737 700405948

Recent Posts

AE सिनेमा का साल का सबसे बड़ा रोमांटिक गाना ‘कोई देखे तोला’ हो रही आज रिलीज

रायगढ़: छत्तीसगढ़ी गीत-संगीत ने वक्त के साथ न केवल अपनी गुणवत्ता को निखारा है, बल्कि आज की 'जेन-जी' युवा पीढ़ी की पसंद और कल्पनाओं...