धरमजयगढ़ । रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ में वर्षो से बालक बालिकाओं को आत्मसुरक्षा के मद्देनजर कराते का प्रशिक्षण दिया जा रहा है जिसमे क्षेत्र के विभिन्न इलाके के बच्चे भाग लेकर अपने आपको इस कला से सक्षम बना रहे है और इसी क्रम में धरमजयगढ़ के नीचेपारा में स्थित मंगल भवन में दो दिवसीय कराते चैंपियनशिप का आयोजन 7 और 8 जुलाई को किया गया है जिसे लेकर नगर के युवा अमित मंडल ने बताया की क्षेत्रीय विधायक लालजीत सिंह राठिया बतौर मुख्य अतिथि होंगे वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में धरमजयगढ़ एसडीएम डिगेश पटेल, डीएफओ अभिषेक जोगावत, बीईओ रवि सारथी,नगर पंचायत अध्यक्ष तरुणा श्याम साहू सहित अन्य का नाम शामिल है इसके अलावा धरमजयगढ़ ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ऋतुराज सिंह ठाकुर इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे आपको बता दें कि उक्त कार्यक्रम का आयोजन कराते एसोसिएशन रायगढ़ के द्वारा किया जा रहा है



