Sunday, April 5, 2026
Google search engine

पॉलीटेक्निक ऑडिटोरियम
आज काव्य संग्रह “मानव-पथ” का भव्य विमोचन. रायगढ़/ अपना दीपक स्वयं बनो, निरंतर चलते रहो चलते रहो । बच्चे, किशोरों एवं युवाओं को समर्पित ज़िले के प्रसिद्ध खिलाड़ी एवं बैडमिंटन कोच अकरम खान द्वारा प्रथम लोकप्रिय काव्य संग्रह “दर्पण” के पश्चात द्वितीय गीति काव्य संग्रह दिल के तारों को झंकृत करती हुई “मानव-पथ” का गरिमामय विमोचन कार्यक्रम आज शाम 5 बजे पॉलीटेक्निक ऑडिटोरियम में लेखक, शायर, कवि हृदय श्री जयंत थोराट (सेवा निवृत आईपीएस; रायपुर ), ऊर्जावान साहित्य खेल प्रेमी युवा निगम आयुक्त श्री सुनील कुमार चन्द्रवंशी, श्री संजीव चौहान वाईस प्रेसिडेंट जेएसपीएल, संगीत गुरु श्री वेद मणि ठाकुर ,विचारक चिंतक श्री मुमताज़ भारती, कहानीकार प्रोफेसर श्री हेमचंद पांडेय, समाजसेवी श्री इकराम ख़ान के विशिष्ट आतिथ्य में संपन्न होने जा रहा है। “मानव-पथ” कवि अकरम ख़ान के शब्दों में “आपका, मेरा युवा पीढ़ी का, सबका सरल सुपथ का मार्ग है” । “मानव-पथ” की लिपिबद्ध पंक्तियाँ ख़ुद को ख़ुद से जोड़ने प्रोत्साहित करने और गुनगुनाने के साथ अपने लक्ष्य का मार्ग प्रशस्त करने में सहायक सिद्ध होगी । “मानव-पथ” गीति काव्य :- बुक्सक्लीनिक स्टोर, प्लेस्टोर, गूगलबक्स, फ़्लिपकार्ट, आमेजन, किंडल, और अंतरराष्ट्रीय प्लेटफार्म पर भी 25 देशों इ- बुक आमेजन पर उपलब्ध है । कवि एवं खिलाड़ी अकरम खान ने साहित्यकार खेल प्रेमी एवं प्रतिष्ठित नागरिकों मित्रों से इस महत्वपूर्ण पलों में शामिल होने का विनम्र आग्रह किया है ।

Shyam Kumar Gupta
Shyam Kumar Guptahttps://raigarhmati.in
मोबाईल 9907955737 700405948

Recent Posts

धर्मांतरण पर सख्त कानून पूरे भारत में लागू हो – सामाजिक कार्यकर्ता श्याम गुप्ता

मुगल-अंग्रेजों के अधूरे मिशन को आगे बढ़ा रहे धर्मांतरण गिरोह – श्याम गुप्ता छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण कानून लागू करने पर मुख्यमंत्री का आभार, पूरे देश...