Monday, June 15, 2026
Google search engine

आईपीएस ऑफिसर बने एक्टर, साइबर ठगी से बचाने बनाई जागरूकता शॉर्ट फिल्म ‘खौफ’

जनता को साइबर अपराध से बचाने डीआईजी की पहल, प्रेस रिपोर्टर क्लब,नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन ने किया सैल्यूट

रायपुर / साइबर ठगी के बढ़ते मामलों को देखते हुए लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से एक सराहनीय पहल की गई है। एक अच्छे आईपीएस अधिकारी ने एक अच्छे अभिनेता की भूमिका निभाते हुए ‘खौफ’ शॉर्ट फिल्म के माध्यम से साइबर ठगी से बचने का संदेश दिया है। यह फिल्म लोगों को ऑनलाइन फ्रॉड, ओटीपी ठगी, फर्जी लिंक और साइबर अपराधियों के तरीकों के बारे में जागरूक करती है।

नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन के संस्थापक एवं प्रेस रिपोर्टर क्लब के प्रदेश सचिव रेंशी श्याम गुप्ता ने लोगों से अपील की है कि वे यह शॉर्ट फिल्म जरूर देखें और अपने परिवार एवं परिचितों को भी दिखाएं ताकि कोई भी व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार न हो।

उन्होंने कहा कि संबंधित डीआईजी पुलिस अधिकारी न केवल बेहतरीन पुलिसिंग सेवा दे रहे हैं, बल्कि समाज को जागरूक करने के लिए लगातार सामाजिक कार्य भी कर रहे हैं, जो सराहनीय है।

इस अवसर पर प्रेस रिपोर्टर क्लब अध्यक्ष संजय सोनी प्रदेश सचिव श्याम गुप्ता संस्थापक नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन एवं संरक्षक बलबीर शर्मा (पूर्व डिप्टी डायरेक्टर, नेहरू युवा केंद्र भारत सरकार), युवा अध्यक्ष हिमांशु चौहान, प्रदेश महिला अध्यक्ष कविता छाबड़ा, भारती सोनबर, परमजीत सिंह भाटिया, सुमिता पटेल, गीतांजलि सहित राष्ट्रीय, प्रदेश एवं जिला स्तर के पदाधिकारियों ने डीआईजी पुलिस अधिकारी को जनता जागरूकता संदेश फिल्म बनाने के लिए सैल्यूट किया और इसे समाज के लिए महत्वपूर्ण पहल बताया।

संगठन ने कहा कि साइबर अपराध से बचाव का सबसे बड़ा तरीका जागरूकता है और ऐसी फिल्में समाज को सुरक्षित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

Shyam Kumar Gupta
Shyam Kumar Guptahttps://raigarhmati.in
मोबाईल 9907955737 700405948

Recent Posts

छत्तीसगढ़ गौ-सेवा आयोग में पंजीकृत हुई श्री कृष्ण गौशाला समिति पामगढ़, संचालक रामनारायण पटेल को सौंपा गया पंजीयन प्रमाण पत्र

रायगढ़। गौ-वंश संरक्षण, संवर्धन एवं सेवा के क्षेत्र में कार्यरत श्री कृष्ण गौशाला समिति ग्राम पामगढ़, तहसील खरसिया, जिला रायगढ़ को छत्तीसगढ़ गौ-सेवा आयोग...