




रायगढ़ / मणिपुर राज्य में आदिवासी महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने,सामूहिक ब्लातकार कर हत्या करने के विरोध में,छत्तीसगढ़ राज्य में फर्जी जाति प्रमाण पत्र के आंदोलन कारियों की निःशर्त रिहाई की मांग, सीधी जिले मे आदिवासी व्यक्ति के ऊपर पेशाब करने एवं शिवपुरी जिले मे अनुसूचित जाति के युवाओं को मैला खिलाने के विरोध मे आज संध्या विशाल मशाल रैली एवम ज्ञापन प्रशासन को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ स्टेशन चौक रायगढ़ मेंदिया गया जिसमे अनुसूचित जाति,जनजाति,अन्य पिछड़ा वर्ग व धार्मिक अल्पसंख्यक समाज के सभी ऊर्जावान बुद्धिजीवी सहयोगी साथियों जो विभिन्न संगठनों का प्रतिनिधित्व करते है देश ,राज्य,जिला,ब्लाक,ग्राम स्तर पर शांति स्थापना, मानव समाज पर होने वाले हिंसा,अन्याय अत्याचार एवं शोषण महिला उत्पीड़न के खिलाप आवाज बुलंद करनें वाले महान गणमान्य नागरिक बंधुओं,बुद्धि जीवियों अधिकारी,कर्मचारियों, यूवाओं,महिलाओं,छात्राओं, सभी संगठनों के कार्य कर्ताओं,पदाधिकारियों की विशाल उपस्तिथि थी। यह मशाल रैली बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ स्टेशन चौक रायगढ़ से में निकाली गई।जिसमे राष्ट्रपति महोदया,छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी सौंपा गया ।


