Sunday, April 5, 2026
Google search engine

दयानन्द एंग्लो वैदिक स्कूल
ने विश्व मूलनिवासी आदिवासी दिवस मनाया

रायगढ़ / श्रीमद् दयानन्द वैदिक मिशन संस्थान द्वारा संचालित दयानन्द एंग्लो वैदिक स्कूल चांदमारी रायगढ़ मे विश्व मूलनिवासी दिवस पर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे स्कूल के बच्चों ने फैसी ड्रेस प्रतियोगीता, भाषण प्रतियोगीता,निबंध लेखन प्रतियोगीता ,चित्रकला प्रतियोगिता, नृत्य प्रतियोगीता का आयोजन किया गया और विजेता प्रतिभागियों को इनाम भी वितरित किया गया । इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री श्री गजेन्द्र सान्डे और श्रीमती अन्नू साहू जी की गरिमामयी उपस्तिथि में यह कार्यक्रम बहुत ही सफल रहा अपने उदभोषण में अन्नू साहू जी ने बच्चों को अच्छी शिक्षा हासिल करने और स्कूल का नाम रोशन करने की बात कही ।वंही समाजिक कार्यकर्ता गजेन्द्र सान्डे ने बच्चो को मूलनिवासी दिवस के इतिहास पर प्रकाश डाला जिस पर बच्चो और उपस्तिथ लोगों ने कहा की यह कार्यक्रम और इस दिन के बारे मे आज उन्हे पहली बार जानकारी मिली है।अन्त में संस्था के संचलाक श्री गौरव शर्मा ने अतिथियों और कार्यक्रम मे उपस्थित सभी लोगों का अभार व्यक्त किया इस कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूल की शिक्षिकाये रचना यादव, जया तिवारी, कुमुदनी सिदार, रुचिका यादव, रोशनी यादव, भावना मेहरा, गुड़ी यादव और विशेष कर अंशु बन्धन,नीहाल सहिस और पितेश्वरराज सिंह का सहयोग रहा।

Shyam Kumar Gupta
Shyam Kumar Guptahttps://raigarhmati.in
मोबाईल 9907955737 700405948

Recent Posts

धर्मांतरण पर सख्त कानून पूरे भारत में लागू हो – सामाजिक कार्यकर्ता श्याम गुप्ता

मुगल-अंग्रेजों के अधूरे मिशन को आगे बढ़ा रहे धर्मांतरण गिरोह – श्याम गुप्ता छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण कानून लागू करने पर मुख्यमंत्री का आभार, पूरे देश...