


रायगढ़ लैलूंगा वि.ख. के पाकरगांव जाने वाले रास्ते से चालिस पचास गांव के लोगों का कई वर्षों से लैलूंगा के तरफ आवगमन होता हैं। ग्रामिणों के द्वारा लकड़ी के पुल बनाया गया है । उसीमें क्षेत्र के लोग जान जोखीम में डालक आवगमन कर रहे है। यह लकड़ी का पुल कब टुटु कर गीर जाए और अनहोनी हो जाए कहा नहीं जा सकता । यह वही रास्ता है ।जो वर्तमान में नव स्थापीत तहसील मुकडेगा व विधायक निवास कटकलिया की ओर जाने का शर्टकट रास्ता है। इसी रास्ते से आवगमन करने वाले कई जनप्रतिनिधी है। जैसे जिला पंचायत सदस्य यशोमती सिदार, जनपद पंचायत अध्यक्ष ,किरण पैंकरा , सरपंच संघ अध्यक्ष महेंद्र सिंह सिदार, जिनको आम जनता से कोई मतलब नहीं । क्योंकि जनप्रतिनिधी बनने के बाद चारपहिये में चलतें है। और अपनी सुविधा के लिय छः करोड़ का पुल निर्माण किया जा रहा है। जो तैयार होने में और कितना साल लग सकता है। कोई नहीं बता सकता है । आम जनता के लिय छः लाख का रोड़ और इस छोटा सा पुल ही बना देते।


