Sunday, April 5, 2026
Google search engine

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय पर्व भाटन पाली बाबा साहब अम्बेडकर मूर्ति अनावरण सम्पन्न

बाबा साहब अम्बेडकर के महान व्यक्तित्व को अपने जीवन में लाये…. बलबीर शर्मा

रायगढ़ पुसौर विकास खंड आश्रित ग्राम भाटन पाली में 15 अगस्त 77 वीं स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी के मूर्ति अनावरण कार्यक्रम देश की आन बान शान तिरंगे के ध्वजारोहण के साथ मुख्य अतिथि बलबीर शर्मा पूर्व डिप्टी डायरेक्टर नेहरू युवा केन्द्र भारत सरकार के मुख्य आतिथ्य जिला पंचायत सदस्य गोपिका गुप्ता, नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन के संस्थापक श्याम कुमार गुप्ता, आप पार्टी के नेता लल्लू सिंह, भाजपा नेता अमृत सिंह, गांव के सरपंच जग्गनाथ प्रधान..एकताल पंचायत सरपंच बुदेश्वरी हिमांशू चौहान,परमजीत सिंह भाटिया ,प्रमोद गुप्ता, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष कांग्रेस परदेशी चौहान ,गाढ़ा समाज ब्लॉक अध्यक्ष चेहरालाल चौहान,उजागर चौहान सचिव गाढ़ा समाज, खुशीराम चौहान,पूर्व बीडीसी गुरूमनी यादव, त्रिनाथ चौहान, योगेश्वर प्रधान, जनमेजय गुरुजी, समारू चौहान, तेजराम गुप्ता, पूर्व सरपंच नेतनागर एवं वांछा भट्ट माधो मांझी, मोहन मांझी एवं सर्व समाज ग्रामीण वासी के विशिष्ट आतिथ्य सर्व समाज की गरिमामय उपस्थिति में बाबा साहब के पूजा अर्चना के साथ मूर्ति अनावरण किया जिस गरिमा मय आयोजन में अपने उद्बोधन मुख्य अतिथि बलबीर शर्मा ने स्पष्ट रूप से कहा बाबा साहब महान व्यक्तित्व है इस धरती पर दुबारा न बाबा साहब आएंगे न सुभाष चंद्र बोस आएंगे बाबा साहब ने जो सँविधान के माध्यम से समाज में संदेश दिया है उनके बताए हुए रास्ते पर ज्यादा से ज्यादा चलने का प्रयास करना ही उनके महानता को बढ़ाना है आप पार्टी के नेता ने अपने उद्बोधन अपनी राजनीति कैरियर भाटन पाली से शुरू की थी कि जानकारी देते हुए ग्रामीण क्षेत्र में बाबा साहब को मानने की सोच को सैल्युट किया वहीं पर चौहान समाज के ने कहा कि बाबा साहब ने सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के पहल महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है जो दलित समाज को अधिकार दिलाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही वहीँ मूर्ति बनाने नेतृत्व प्रफुल्ल चौहान बालकृष्ण, पूर्व सरपंच गुरुचरण गुप्ता सभी सहयोगी को धन्यवाद देते हुए सफल मंच संचालन भुवनेश्वर चौहान ने किया।

Shyam Kumar Gupta
Shyam Kumar Guptahttps://raigarhmati.in
मोबाईल 9907955737 700405948

Recent Posts

धर्मांतरण पर सख्त कानून पूरे भारत में लागू हो – सामाजिक कार्यकर्ता श्याम गुप्ता

मुगल-अंग्रेजों के अधूरे मिशन को आगे बढ़ा रहे धर्मांतरण गिरोह – श्याम गुप्ता छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण कानून लागू करने पर मुख्यमंत्री का आभार, पूरे देश...