

रायगढ़,18 अगत 2023/भारत के पुव प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के जन्म दिवस पर प्रतिवर्ष सद्धावना दिवस के रूप में मनाया जाता है| इसी परिप्रेक्ष्य मे आज कलेक्टर श्री तरन प्रकाश सिन्हा द्वारा कलेक्टोरेट परिसर में अधिकारियों- कर्मचारियों को सद्धाव ना की शपथ दिलाई गई |
कलेक्टोरेट के विभिन्न विभागो और शाखाओ सदस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों ने जाति, संप्रदाय, धर्म और भाषा का भेदभाव किये बिना और भावनात्मक एकता और सद्धावना पूर्वक कार्य करने तथा हिंसा का सहारा लिए बिना सभी प्रकार के मत भेद बात चीत और संवैधानिक माध्यम से समझाने की शपथ ली | इस मौके पर डिप्टी कलेक्टर एस. के. कंवर, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती रेखा चंद्रा, डिप्टी कलेक्टर ऋतु हेमनानी, डिप्टी कलेक्टर रमेश मोर सहित सभी विभागो के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे |


