Monday, April 6, 2026
Google search engine

मतलब रायगढ़ जिले में माफिया राज है जहाँ शासन प्रशासन ने घुटने टेक दिए हैं धड़ल्ले से चल रहा रेत का खेल

रायगढ़ /तमनार जब शासन प्रशासन अनदेखी करे वहां भी सब कुछ गड़बड़ घोटाला है यहां धड़ल्ले से चल रहा रेत का खेल
यूं तो बरसात में बालू का काम बंद रहता है परंतु अभी भी घरघोड़ा के बालू माफियाओ द्वारा तमनार क्षेत्र में अवैध बालू का खेल धड़ल्ले से चल रहा है बता दें कि बिना नंबर गाड़ियों से बालू का परिवहन किया जा रहा है घरघोड़ा से तमनार की ओर प्रत्येक दिवस ट्रैक्टर वाहनों से बिना नंबर वाली गाड़ियों पर बालू परिवहन किया जा रहा है बिना रायल्टी के बालू का परिवहन होने के बावजूद जवाबदेही अधिकारी मौन है किसी पर कोई कार्यवाही नहीं हो रही है जबकि बालू माफिया बीच शहर से ही मुख्य मार्ग पर बालू का घरघोड़ा से तमनार मार्ग पर सुबह एवम शाम को परिवहन कर रहे हैं जवाबदेही अधिकारी जान कर भी अंजान बने हुए हैं या फिर सब सेटिंग का खेल हो रहा है अब देखना ये है कि कुंभकर्णी निद्रा में सोए हुए जिम्मेदार अधिकारी अपनी जिमेदारी निभाएंगे या फिर आम नागरिकों को इस मामले में खड़ा होना पड़ेगा क्योंकि वही जिम्मेदार अधिकारी जब कोई ग्रामीण किसान को बालू लाते देख ले तो कान खड़े कर दौड़ पड़ते है कार्यवाही के लिए परन्तु माफियाओ की गाड़ी पर कार्यवाही करने में सांप सूंघ जाता है

Shyam Kumar Gupta
Shyam Kumar Guptahttps://raigarhmati.in
मोबाईल 9907955737 700405948

Recent Posts

धर्मांतरण पर सख्त कानून पूरे भारत में लागू हो – सामाजिक कार्यकर्ता श्याम गुप्ता

मुगल-अंग्रेजों के अधूरे मिशन को आगे बढ़ा रहे धर्मांतरण गिरोह – श्याम गुप्ता छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण कानून लागू करने पर मुख्यमंत्री का आभार, पूरे देश...