Monday, April 6, 2026
Google search engine

धन्य है मां, अपने महान तपस्वी पुत्र को जन्म दिया ….प्रोफेसर नीलांबरी दवे
पूर्व कुलपति सौराष्ट्र विश्वविद्यालय गुजरात

रायगढ़ /
देवों के देव महादेव की तपस्या में लीन श्री श्री सत्यनारायण बाबा जी को सादर नमन प्रणाम करते हुए, अपने आप को मैं बहुत ही भाग्यशाली समझती हूं, कि सावन सोमवार एवं नाग पंचमी के दिन मुझे ऐसे महान तपस्वी का दर्शन लाभ का सौभाग्य एवं बाबा जी की माता श्री का भी आशीर्वाद मुझे प्राप्त हुआ। बाबाजी के संबंध में मुझे कई ऐसी जानकारी प्राप्त हुई, जिसे मैं जानकर आश्चर्यचकित हो गई, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले की पवन भूमि का सौभाग्य की ऐसी महान तपस्वी जो विश्व के कल्याण हेतु खुले आसमान पर 25 साल से विराजमान है। धन्य है मां, अपने महान तपस्वी पुत्र को जन्म दिया। जल्द ही बाबा जी का दर्शन लाभ एवं आशीर्वाद लेने पुनः बाबाधाम आऊंगी ।
बाबाधाम में मैडम विधि विधान से भगवान भोलेनाथ का अभिषेक एवं पूजा पाठ की।
बाबा धाम ट्रस्ट के सदस्यों मुकेश शर्मा ,नीरज चंदेल, सतीश सराफ , राजेश प्रसाद, राजेंद्र दीवान, अरुण कातोरे, गौतम चौधरी, मंजूल दीक्षित, किशोर साहू ,महेश साहू, छोटू यादव सभी ने मैडम का स्वागत एवं अभिनंदन किया ज्ञात रहे पूर्व कुलपति प्रोफेसर नीलांबरी दवे के पति प्रोफेसर आलोक कुमार चक्रवाल गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय बिलासपुर मेँ कुलपति के पद पर पदस्थ है।

Shyam Kumar Gupta
Shyam Kumar Guptahttps://raigarhmati.in
मोबाईल 9907955737 700405948

Recent Posts

धर्मांतरण पर सख्त कानून पूरे भारत में लागू हो – सामाजिक कार्यकर्ता श्याम गुप्ता

मुगल-अंग्रेजों के अधूरे मिशन को आगे बढ़ा रहे धर्मांतरण गिरोह – श्याम गुप्ता छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण कानून लागू करने पर मुख्यमंत्री का आभार, पूरे देश...