Monday, April 6, 2026
Google search engine

असामायिक मृत्यु के तीन प्रकरणों में सहायता राशि स्वीकृत

रायगढ़, 22 अगस्त 2023/ अनुविभाग रायगढ़ अंतर्गत प्राकृतिक आपदा के तहत तीन लोगों की असामायिक मृत्यु होने पर कलेक्टर रायगढ़ के अनुमोदन पश्चात एसडीएम रायगढ़ द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के संशोधित प्रावधान अनुसार मृतक के नजदीकी वारिसानों को 4-4 लाख रूपये की वित्तीय सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
कार्यालय कलेक्टर से प्राप्त जानकारी के अनुसार किरोड़ीमल नगर की आस्था कश्यप 27 फरवरी 2023 को तालाब के पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनके पिता संजय कुमार कश्यप को 4 लाख रुपये, ग्राम-औरदा तहसील पुसौर के उदयनाथ पाव की 9 सितम्बर 2022 को सर्पदंश से मृत्यु होने पर उनके पिता श्याम कुमार पाव को 4 लाख रुपये तथा ग्राम-एकताल के उद्धव मिरधा की 21 फरवरी 2023 को पानी में डूबने से मृृत्यु होने पर उनकी पत्नी सुनीता को 4 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

Shyam Kumar Gupta
Shyam Kumar Guptahttps://raigarhmati.in
मोबाईल 9907955737 700405948

Recent Posts

धर्मांतरण पर सख्त कानून पूरे भारत में लागू हो – सामाजिक कार्यकर्ता श्याम गुप्ता

मुगल-अंग्रेजों के अधूरे मिशन को आगे बढ़ा रहे धर्मांतरण गिरोह – श्याम गुप्ता छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण कानून लागू करने पर मुख्यमंत्री का आभार, पूरे देश...