Monday, April 6, 2026
Google search engine

सघन मिशन इन्द्रधनुष अभियान का हुआ जिला स्तरीय शुभारंभ

रायगढ़, / रायगढ़ विधायक श्री प्रकाश नायक द्वारा आज हेल्थ एंड वेलनेस सेन्टर रामभांठा के प्रांगण में सघन मिशन इन्द्रधनुष अभियान 5.0 का जिला स्तरीय समारोह का शुभारंभ किया गया। उक्त समारोह में महापौर नगर निगम श्रीमती जानकी काटजू, वार्ड पार्षद श्रीमती ईश कृपा तिर्की, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.मधूलिका सिंह ठाकुर, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ.बी.पी.पटेल, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रामभांठा डॉ.कॉकोली पटनायक, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुश्री रंजना पैंकरा, शहरी कार्यक्रम प्रबंधक श्री पी.डी.बस्तिया एवं रामभांठा के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी एवं क्षेत्र के जनसामान्य उपस्थित रहे।
जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ.बी.पी.पटेल द्वारा जानकारी दी गयी कि सघन मिशन इन्द्रधनुष अभियान 5.0 के प्रथम चरण 21 से 26 अगस्त तक आयोजित किया जाना है। अभियान के दौरान 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों एवं गर्भवती माताओं, जिनका नियमित टीकाकरण कार्यक्रम अंतर्गत कोई भी टीका छूटा है, उनका नियमानुसार टीकाकरण किया जाएगा।

Shyam Kumar Gupta
Shyam Kumar Guptahttps://raigarhmati.in
मोबाईल 9907955737 700405948

Recent Posts

धर्मांतरण पर सख्त कानून पूरे भारत में लागू हो – सामाजिक कार्यकर्ता श्याम गुप्ता

मुगल-अंग्रेजों के अधूरे मिशन को आगे बढ़ा रहे धर्मांतरण गिरोह – श्याम गुप्ता छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण कानून लागू करने पर मुख्यमंत्री का आभार, पूरे देश...