Monday, April 6, 2026
Google search engine

रायगढ़ स्टेडियम में 2 करोड़ से अधिक की लागत से सुविधाओं का हुआ विस्तार, 29 अगस्त को होगा लोकार्पण

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री उमेश पटेल होंगे मुख्य अतिथि

राष्ट्रीय खेल दिवस पर रायगढ़ स्टेडियम में दोपहर 3 बजे से होगा हॉकी मैच

रायगढ़, 28 अगस्त 2023/ रायगढ़ शहर के बोईरदादर स्टेडियम में 2 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से सुविधाओं का विस्तार किया गया है। जिसका लोकार्पण 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खेल एवं युवा कल्याणमंत्री श्री उमेश पटेल के मुख्य आतिथ्य में शाम 6 बजे से होगा। रायगढ़ स्टेडियम में आधुनिक उपकरणों से जिम तैयार किया गया है। इसके साथ ही यहां बैडमिंटन का वुडन कोर्ट, एक नया बास्केट बाल कोर्ट के अलावा ताईक्वांडो हाल, स्वीमिंग पुल, टेबिल टेनिस व स्टेडियम पवेलियन को भी अपग्रेड किया गया है। इसके साथ ही राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खेल विभाग द्वारा सौजन्य हॉकी मैच का भी आयोजन दोपहर 3 बजे से यहां किया जाएगा।

Shyam Kumar Gupta
Shyam Kumar Guptahttps://raigarhmati.in
मोबाईल 9907955737 700405948

Recent Posts

धर्मांतरण पर सख्त कानून पूरे भारत में लागू हो – सामाजिक कार्यकर्ता श्याम गुप्ता

मुगल-अंग्रेजों के अधूरे मिशन को आगे बढ़ा रहे धर्मांतरण गिरोह – श्याम गुप्ता छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण कानून लागू करने पर मुख्यमंत्री का आभार, पूरे देश...