Monday, April 6, 2026
Google search engine

खनिज विभाग की बड़ी कार्यवाही, अवैध परिवहन करते 14 ट्रकों को किया जप्त

कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने बैठक में लगातार कार्यवाही के दिए हैं निर्देश

रायगढ़, 3 सितंबर 2023/जिले के खनिज विभाग ने आज अभियान चला कर खनिज परिवहन करने वाले वाहनों की जांच की। जिसमें 14 वाहनों को खनिज का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर जप्त कर पुलिस अभिरक्षा में सौंप दिया।
इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए जिला खनिज अधिकारी श्री योगेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते दिनों कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार ने समीक्षा बैठक लेकर खनिज के अवैध परिवहन पर लगातार कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे। इसी कड़ी में आज खनिज अमला, रायगढ़ द्वारा जिले में खनिज परिवहन कर रहे वाहनों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में गौण खनिज चूनापत्थर के 10 वाहन, कोयला के 01 वाहन, रेत के 02 वाहन एवं मुरूम के 01 वाहन के द्वारा अवैध खनिज परिवहन कर रहे कुल 14 वाहनों को पुलिस थाना चक्रधरनगर के अभिरक्षा में रखा गया है।
उपरोक्त प्रकरणों में छ०ग० गौण खनिज नियमावली 2015 के नियम 71 तथा खान एवं खनिज ( विकास और विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 के अंतर्गत दण्डात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जावेगी। जिला खनिज अधिकारी श्री सिंह ने बताया कि जिले के खनिज ठेकेदारों / खनिज परिवहनकर्ताओं को निर्देशित किया गया है कि बिना अभिवहन पास के खनिजों का परिवहन करना दण्डनीय अपराध है। अतः अवैध परिवहनकर्ताओं एवं उत्खननकर्ता के विरूद्ध पुनः इसी प्रकार कृत्य करने पर दण्डात्मक कार्यवाही की जावेगी। कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार के मार्गदर्शन में जिले में खनिज के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण हेतु खनिज, राजस्व एवं पुलिस अमला के संयुक्त दल द्वारा विशेष अभियान चला कर निरन्तर जांच कर नियमानुसार कार्यवाही किया जायेगा।

Shyam Kumar Gupta
Shyam Kumar Guptahttps://raigarhmati.in
मोबाईल 9907955737 700405948

Recent Posts

धर्मांतरण पर सख्त कानून पूरे भारत में लागू हो – सामाजिक कार्यकर्ता श्याम गुप्ता

मुगल-अंग्रेजों के अधूरे मिशन को आगे बढ़ा रहे धर्मांतरण गिरोह – श्याम गुप्ता छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण कानून लागू करने पर मुख्यमंत्री का आभार, पूरे देश...