Monday, April 6, 2026
Google search engine

नेता और अधिकारी दोनों का लक्ष्य जनसेवा पर शासन अच्छा हो तो 100 आई ए एस से बेहतरीन सेवा कार्य कराने की क्षमता नेता में होता है….. ओपी चौधरी

पूर्व आई ए एस ओपी चौधरी ने खुलकर अपने जनहित उद्देश्य को आई सी न्यूज रायगढ़ माटी को बताया

रायगढ़ / छत्तीसगढ़ में आगामी होने वाले चूनाव में दोनोँ पार्टियों में नई रणनीति के माहौल के साथ बड़ा हलचल जनता के सामने दिख रहा जब हमारे आई सी ,न्यूज प्रिन्ट मीडिया रायगढ़ माटी से श्याम गुप्ता हिमांशू चौहान के साथ रिपोर्टर प्रदीप पटेल ने भाजपा के दिग्गज नेता पूर्व आई ए एस ऑफिसर ओपी चौधरी से खास बातचीत किया तो हर सवालों के जवाबो में अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मैंने आई ए एस के जॉब कार्यकाल में भी अच्छे ऐतिहासिक कार्य करने का प्रयास किया है जो मेरे द्वारा जहाँ जहाँ पदस्थ था वहाँ से जानकारी प्राप्त की जा सकती है जब कलेक्टरी को छोड़कर भाजपा में शामिल होना क्यूँ जरूरी समझा के जवाब ओपी चौधरी ने कहा कि लोग बोलते हैं राजनीति कीचड़ है हमे नेता नहीं बनना है बोलकर दूर होते हैं ये समझने वाली बात है कि जब राजनीति में अच्छे लोग नहीं आएंगे तो शासन मजबूत और अच्छा कैसे होगा जब शासन मजबूत होगा तो वो मेरे जैसे 100 आई ए एस ऑफिसर से बेहतरीन कार्य करवा सकता है मेरे पास सब है मुझे कोई लालच नही है बस देश और अपने राज्य के लिए बेहतरीन कार्य करने की ऐतिहासिक सोच है जिसे लेकर हम अपने भाजपा संगठन के जनता हित मे किये जा रहे कार्यों उद्देश्य को जनता तक पहुचाने का सेवा कार्य कर रहे हैं देश के विश्व विख्यात हमारे भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में …छत्तीसगढ़ की जनता छत्तीसगढ़ की ठगेश सरकार को समझ चुकी हैं छत्तीसगढ़ में आने वाला समय जब हमारी सरकार आएगी तो राज्य की जनता के लिए बेहतरीन कार्य छत्तीसगढ़ को देखने मिलेगा सबसे महत्वपूर्ण सवाल आप फोन नहीं उठाते हैं जनता आपसे संपर्क कैसे करें तो उनका जवाब मैं लागातार जनता से प्रतिदिन चार सौ से ऊपर काल आते है ये बढ़कर हजार से ऊपर भी होते हैं समय परिस्थिति अलग अलग होते हैं पर हम फिर भी इसे अभी प्रयास कर रहे हैं अलग अलग विकास खंडों में हम उपलब्ध रहेंगे वहाँ से सबकी समस्याएं की जानकारी मेरे तक पहुचेगी जो युवाओं में किसी कारणवश पढ़ाई कम हुई वैसे युवाओं को बेहतरीन ट्रेनिंग के माध्यम खेती को कैरियर से जोड़ना मेरे केला फल सहित अन्य खेती से युवा किसानों को उन्नत करने का लक्ष्य मेरा फॉर्म हाउस है जिससे युवा किसान लाभ प्राप्त हो सके।

Shyam Kumar Gupta
Shyam Kumar Guptahttps://raigarhmati.in
मोबाईल 9907955737 700405948

Recent Posts

धर्मांतरण पर सख्त कानून पूरे भारत में लागू हो – सामाजिक कार्यकर्ता श्याम गुप्ता

मुगल-अंग्रेजों के अधूरे मिशन को आगे बढ़ा रहे धर्मांतरण गिरोह – श्याम गुप्ता छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण कानून लागू करने पर मुख्यमंत्री का आभार, पूरे देश...