

जिला प्रशासन को किसके मौत का इंतजार…..
तमनार रायगढ़ जिले का सबसे महत्वपूर्ण ब्लॉक माना जाता है क्योंकि इस ब्लॉक में बहुत ही बड़े बड़े उद्योग स्थापित है लेकिन यहाँ रहने वाले लोगो का जीवन नरक से भी बत्तर हो गया है। नियत अगर अच्छी हो तो कोई भी काम नामुमकिन नही। तमनार में ना तो पैसों की कमी है नही जगह की कमी है तो सिर्फ काम करने के अच्छी नियत की । क्योकि हर समस्या का समाधान
है।
तमनार में लगातार भारी वाहनो से होने वाले सड़क हादसों में लोगों से लेकर बेजुबानो पालतू जानवरों की लगातार मौत हो रही हैं।
तमनार की सड़कों में बेलगाम दौड़ रहे भारी वाहनो की चपेट में कोई न कोई आ ही रहा है कभी जानवर तो कभी इंसान लेकिन प्रशासन उद्योग प्रबंधन पर कोई ठोस कदम उठाते नही दिख रही है जब से तमनार ब्लॉक क्षेत्र में उद्योगों की स्थापना हुई है तब से क्षेत्र में बेमौत मौतों की आकड़ा बढ़ता ही जा रहा है । साथ ही सड़कों की दुर्दशा दयनीय स्थिति है ।
रायगढ़ जिले के विकास का दावा करने बाली कंपनी रायगढ़ के तमनार के खमहरिया में यह स्थिति कर रखी है और विधायक से लेकर सांसद मौन नजर आ रहे है । वही
तमनार ब्लॉक के ग्राम पंचायत करवाही, खहमरिया, 4/8अम्बुजा सीमेंट कोल माइंस (अदानी) की भारी वाहन से सड़कों की स्थिति दिन ब दिन दल दल होता जा रहा हैं कंपनी अपने कमाई करने मे ही ब्यस्त दिखाई दे रहा है। आम लोगों की परेशानी उन्हें नजर नही आ रही है। यैसे में , रोड़ को कैसे ठीक करेगा जिला प्रशासन
नो एंट्री लगाने की औपचारिक करते नजर आ रहा है । भारी वाहनों के कारण स्कूल जाना भी दुभर हो गया है क्या प्रशासन को किसी की मौत का इंतजार है


