
चयनित 4 – 4 खिलाड़ी प्रदेश की टीम में होंगे शामिल
रायगढ़ छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ एवं खेल और युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में रायपुर जिला शतरंज संघ एवं विप्र भवन के संयुक्त संयोजन में 1 नवंबर से 3 नवंबर 2023 तक छत्तीसगढ़ राज्य सब जूनियर अंडर 15 फीडे रेटेड चेस चैंपियनशिप का आयोजन विप्र रायपुर में किया जाएगा ।
छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ के सचिव हेमंत खुटे ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में पहली बार सब जूनियर अंडर 15 चयन स्पर्धा को फीडे रेटिंग का स्वरूप दिया गया है । आगे भी इसी तरह से हमारी कोशिश रहेगी कि सब जूनियर ,जूनियर व सीनियर चयन स्पर्धा को रेटिंग स्पर्धा के रूप में कराएं। ज्ञात हो कि इस साल सीनियर व जूनियर चयन स्पर्धा को बतौर फीडे रेटिंग कराया गया।
प्रदेश में इस तरह से चयन स्पर्धा का रेटिंग के रूप में आयोजन होने से खिलाड़ियों को रेटिंग टूर्नामेंट हेतु अन्यत्र जाना नही पड़ेगा।
स्पर्धा में कुल 28000 रुपए की नगद राशि पुरस्कार स्वरूप रखी गई है ।जिसमें दोनों कैटेगरी से प्रथम 6 स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को 28 हजार की नगद राशि प्रदान किए जाएंगे ।
विभिन्न आयु समूह के तहत अंडर 7, अंडर-9 , अंडर 11 , अंडर 13 के विजेता तथा उपविजेता खिलाड़ियों को भी मोमेंटम व मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा । इस स्पर्धा में प्रवेश शुल्क
इस स्पर्धा में ₹1000 प्रवेश शुल्क रखा गया है। बस्तर एवं सरगुजा संभाग के खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से उनके लिए 50% का विशेष छूट का प्रावधान हरेक आयोजन में रखा गया है।
प्रतियोगिता में भाग लेने की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर तथा 250 रुपए विलंब शुल्क सहित 28 अक्टूबर निर्धारित है ।
यह स्पर्धा अंतरराष्ट्रीय नियम के अनुसार स्विस लोग पद्धति से खेली जाएगी ।
प्रत्येक चाल पर 30 सेकंड की इंक्रीमेंट के साथ 30- 30 मिनट का टाइम कंट्रोल रखा गया है। खिलाड़ियों को किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस प्रतियोगिता स्थल पर ले जाना वर्जित रहेगा ।
खिलाड़ियों प्रतियोगिता में भाग लेने से पहले राज्य शतरंज संघ व ऑल इंडिया चेस फेडरेशन से पंजीयन आवश्यक है ।
खिलाड़ी छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ के बैंक अकाउंट पर ऑनलाइन पेमेंट कर पंजीयन करा सकते हैं।
स्पर्धा में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को जन्म लेने के 1 साल के भीतर का बना जन्म प्रमाण पत्र ही मान्य होगा अन्यथा इसके अभाव में खिलाड़ी राष्ट्रीय चयन स्पर्धा में भाग लेने हेतु अपात्र होंगे।
इस स्पर्धा के आधार पर ओपन व गर्ल्स केटेगरी से 4 – 4 खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय चयन स्पर्धा के लिए कर सकते है। स्पर्धा से संबंधित किसी तरह की आवश्यक जानकारी हेतु राज्य सचिव हेमंत खुटे से फ़ोन कर ले सकते है।


