
रेलवे स्टेशन पर किया गया खिलाड़ियों का सम्मान
1 स्वर्ण ,1 रजत और 3 कांस्य पदक प्रदेश को
रायपुर 31 अक्टूबर से 3 नवंबर तक गोवा में आयोजित 37 वा नेशनल गेम्स में प्रदेश की 27 सदस्यीय टीम ने हिस्सा लेकर अपने शानदार खेल का प्रदर्शन कर 5 पदकों के साथ सफलता अर्जित कर राज्य का गौरव बढ़ाया है। इस नेशनल गेम्स में विविध खेलों में 28 राज्यों व 8 केंद्र शासित प्रदेश से 10000 से अधिक खिलाड़ियों ने सहभागिता की था जोकि अब तक का संख्या की दृष्टिकोण से सबसे बड़ा रिकार्ड रहा।
इस नेशनल गेम में छत्तीसगढ़ से मिनी गोल्फ में विविध केटेगरी से 27 सदस्यीय टीम ने हिस्सा लिया।
मिक्स डबल विमेंस में वंदना मिंज और जयेश तिवारी ने अपनी टीम के लिए पहला रजत पदक जीता।
सिंगल इवेंट में प्रेरणा सिंह ने कांस्य पदक दिलाया ।इसी तरह से टीम इवेंट विमेंस में भी कांस्य पदक हासिल हुआ। इस टीम में शिवानी सोनी,चैन कुमारी निषाद,सीमा यादव व रंजीता खलको शामिल थी। वहीं मेंस डबल इवेंट में नील सागर पटेल व मेहुल साहू ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन की बदौलत स्वर्ण पदक जीतकर छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया है।
सिंगल इवेंट मेन में संजीव नायक कांस्य पदक जीतने में सफल रहे।
प्रदेश टीम के साथ मिनी गोल्फ एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ के प्रदेश सचिव भूपेन्द्र प्रसाद,टीम मेनेजर हेमंत खुटे,महिला टीम की कोच कल्पना स्वामी तथा पुरुष टीम के कोच राणा अजय सिंह टीम के साथ गोवा शिरकत किए थे। नेशनल गेम्स में पदक लेकर रायपुर आने पर रेलवे स्टेशन पर टीम के सभी सदस्यों का गाजे बाजे के साथ जोशीला स्वागत मिनीगोल्फ एसोसियेशन ऑफ छत्तीसगढ़ रायपुर इकाई के विशाल पोपट व जयेश के द्वारा किया गया। टीम की इस शानदार उपलब्धि से निश्चित रूप से नवोदित खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ेगा तथा प्रदेश के खिलाड़ियों का हौसला बढ़ेगा।


