
रायगढ़ को ओपी जी के रूप में बेहतरीन प्रत्याशी मोदी जी ने दिया…. बलबीर शर्मा



रायगढ़ / छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव संग्राम में रायगढ़ विधानसभा सीट जो पूरे छत्तीसगढ़ में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है जिसके मुख्य कारण भारतीय जनता पार्टी ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी अमित शाह जी के बहुत ही पसंद प्रत्याशी पूर्व आई ए एस कलेक्टर ओपी चौधरी जी को रायगढ़ विधानसभा में उतारा है जहाँ उन्हें जिताने के लिए सभी कार्यकर्ता तन मन से जिताने में लगे हैं जिसमें चालीस साल से कांग्रेस में रहे दिग्गज नेता बलबीर शर्मा पूर्व डिप्टी डायरेक्टर नेहरू युवा केन्द्र भारत सरकार अपने साथी छोटे भाई सामाजिक कार्यकर्ता श्याम गुप्ता एवं मोनु भाटिया अनिरुद्ध गुप्ता के साथ साथ सैकड़ों साथियों के साथ भाजपा प्रवेश किये थे उनका धुंआधार जनसंपर्क ओपी चौधरी भारतीय जनता पार्टी को जिताने के प्रयास जारी है जो रायगढ़ विधानसभा क्षेत्र में जा जा कर युवा शक्ति मातृ शक्ति एवं बुजुर्गों को ओपी चौधरी जी के विजन से रायगढ़ जिले छत्तीसगढ़ के जनकल्याण होने की जानकारी देते हुए भारी मतों से विजयी बनाने के आशीर्वाद मांग रहे हैं जिससे युवाओं में ओपीजी के प्रति प्रभाव साफ तौर पर देखा जा रहा है और जीत तय मानी जा रही जिसमें मोदी जी भारतीय जनता पार्टी के जनकल्याण योजना जिसके लाभ सभी वर्गों को मिलना एवं पांच साल में कांग्रेस सरकार से मिलने वाली परेशानियों का होना महत्वपूर्ण माना जा रहा है ।


