Tuesday, April 7, 2026
Google search engine

बटमूल कॉलेज के रासेयो इकाई ने मनाया संविधान दिवस
संविधान दिवस के अवसर पर स्वच्छता अभियान

महापल्ली:- शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ से संबद्ध पूर्वांचल में स्थित बटमूल आश्रम महाविद्यालय साल्हेओना महापल्ली के प्राचार्य डॉ. पी. एल. पटेल के मार्गदर्शन एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉ. के. के. गुप्ता के नेतृत्व में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों द्वारा 26 नवंबर 2023 को प्रातः 8:00 बजे से महाविद्यालय परिसर की साफ सफाई करते हुए स्वच्छता अभियान चलाकर संविधान दिवस मनाया गया। 26 नवंबर 1949 का दिन स्वतंत्र भारत के इतिहास का एक बड़ा ऐतिहासिक दिन था। इसी दिन भारत का संविधान बनकर पूरा हुआ। इसी दिन की याद में प्रतिवर्ष 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है इसी तारतम्य में बटमूल आश्रम महाविद्यालय साल्हेओना महापल्ली के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा 26 नवंबर 2023 को प्रातः 8:00 बजे महाविद्यालय परिसर की साफ सफाई किया गया तत्पश्चात महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पी.एल. पटेल, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. के. के. गुप्ता, महाविद्यालय के लिपिक त्रिलोचन बरेठ, सुश्री अनुप्रिया गुप्ता, सुमन किसान एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों द्वारा भारतीय संविधान के प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया गया। भारत के संविधान की प्रस्तावना संविधान के सिद्धांतों को प्रस्तुत करती है और इसके अधिकार के स्रोतों को इंगित करती है।

Shyam Kumar Gupta
Shyam Kumar Guptahttps://raigarhmati.in
मोबाईल 9907955737 700405948

Recent Posts

धर्मांतरण पर सख्त कानून पूरे भारत में लागू हो – सामाजिक कार्यकर्ता श्याम गुप्ता

मुगल-अंग्रेजों के अधूरे मिशन को आगे बढ़ा रहे धर्मांतरण गिरोह – श्याम गुप्ता छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण कानून लागू करने पर मुख्यमंत्री का आभार, पूरे देश...