Tuesday, April 7, 2026
Google search engine

@ बटमूल कॉलेज के एनएसएस इकाई का एक दिवसीय विशेष शिविर का हुआ आयोजन

@ नशा मुक्त समाज के लिए युवा थीम पर हुआ परिचर्चा

@ श्री भोजराम पटेल NSS जिला संगठक रहे मुख्य वक्ता

@ समाज परिवर्तन में युवा स्वयंसेवकों की अहम भूमिका- भोजराम पटेल

महापल्ली:- शहीद नंद कुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ से संबद्ध बटमूल आश्रम महाविद्यालय साल्हेओना महापल्ली के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा गोद ग्राम भोजपल्ली में 15 दिसंबर 2023 को एक दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. पी.एल. पटेल के मार्गदर्शन एवं रासेयो कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर के. के. गुप्ता के नेतृत्व में प्रातः 8:30 बजे से एन एस एस गीत, स्वच्छता एवं नशा मुक्ति से संबंधित नारे लगाते हुए जनजागरुकता रैली निकाली गई।
परियोजना कार्य- तत्पश्चात परियोजना कार्य के अंतर्गत स्कूल परिसर की सफाई, गांव में सभी गलियों की सफाई, नलकूप के आसपास की सफाई, तालाब के पछरी की सफाई एवं शिव मंदिर प्रांगण की साफ सफाई किया गया।
बौद्धिक चर्चा का आयोजन- भोजन के बाद बौद्धिक चर्चा मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य श्रीमती संगीता गुप्ता, कार्यक्रम संरक्षक महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.पी.एल. पटेल एवं अन्य अतिथियों द्वारा वाग्देवी मां सरस्वती एवं युवा प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद जी के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि सहित सभी अतिथियों का एनएसएस बैच एवं पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया।
इन्होंने दिया उद्बोधन- सर्वप्रथम कार्यक्रम अधिकारी डॉ. के. के. गुप्ता ने एक दिवसीय विशेष शिविर का प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना के थीम नशा मुक्त समाज के लिए युवा के बारे में बताया। महाविद्यालय संचालन समिति के अध्यक्ष श्री एन आर प्रधान द्वारा युवाओं को नशा मुक्त समाज बनाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पी.एल. पटेल ने स्वयंसेवकों को प्रेरित करते हुए नशा उन्मूलन कार्यक्रम में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को बताया। मुख्य वक्ता भोजराम पटेल जिला संगठक (रासेयो) ने अपने उद्बोधन में युवाओं की तारीफ करते हुए उन्हें समाज परिवर्तन में अहम भूमिका निभाने वाला बताया साथ ही रासेयो में जुड़ने वाले स्वयंसेवकों को गौरवशाली कहा नशा के खिलाफ बोलते हुए भोजराम पटेल ने कहा की नशा एक ऐसी बुराई है जो घर परिवार को तबाह कर देती है इसका सेवन करने वाले व्यक्ति के मानसिक एवं शारीरिक पतन होता है इसलिए नशा से हर व्यक्ति को दूर रहना चाहिए नशा को दूर करने के लिए सबसे बड़ी भूमिका युवाओं की है इसलिए इस वर्ष राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर का थीम नशा मुक्त समाज के लिए युवा रखा गया है उन्होंने अपने शेरो शायरी के साथ शायराना अंदाज में आकर्षक ढंग से वक्त दिया। रासेयो के पूर्व कार्यक्रम अधिकारी प्रो.पी.के. कपड़ी ने एनएसएस के स्वयंसेवकों एवं ग्रामीण जनों को नशा मुक्त समाज का निर्माण करने के लिए प्रेरित किया। मुख्य अतिथि संगीता गुप्ता ने कहा कि नशा मुक्त समाज के लिए नारी शक्ति भी किसी से कम नहीं। इस अवसर पर मिथलेश नायक येकेश्वर गाड़तिया ने भी अपना विचार रखा। इस बीच स्वयंसेवकों द्वारा सुआ नृत्य की प्रस्तुति की गई।
इनकी रही सक्रिय उपस्थित- इस अवसर पर ग्राम पंचायत विश्वनाथ पाली के सरपंच मिथिलेश कुमार नायक, सुरेश गुप्ता, सुमंत प्रधान, महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. पी.के. कापड़ी, डॉ. विक्रांत गुप्ता, डॉ. गीता देवांगन, डॉ. के.के. गुप्ता, प्रो. नीलकंठ निषाद, प्रो. संगीता आदित्य, प्रो. प्रज्ञा विश्वाल, प्रो. साक्षी शुक्ला, प्रो. होमेश्वरी साहू, प्रो. रीना भोय, अनुप्रिया गुप्ता, सुमन किसान, यमुना मेहरा, प्राथमिक शाला येकेश्वर गढ़तिया, महिला स्व सहायता समूह के साथ ग्रामवासियों की उपस्थिति रही। स्वयंसेवक टिकेश्वरी पटेल, कुंती सिदार, शंकर सिदार बासंती राठिया, सोमनाथ साव, सावित्री यादव, पिंकी खम्हारी, सपना मेहरा, प्रशांत मेहर, लोकेश्वर यादव, कामेश सा, नीलू मेहर के साथ 95 स्वयंसेवकों की सक्रिय उपस्थित रही।
मंच संचालन एवं आभार- कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. के. के. गुप्ता ने किया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्री भोजराम पटेल, मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों, ग्रामवासियों तथा उपस्थित महाविद्यालय के रासेयो स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त के साथ धन्यवाद ज्ञापन रेड क्रॉस प्रभारी डॉ. व्ही.के. गुप्ता ने किया।

Shyam Kumar Gupta
Shyam Kumar Guptahttps://raigarhmati.in
मोबाईल 9907955737 700405948

Recent Posts

धर्मांतरण पर सख्त कानून पूरे भारत में लागू हो – सामाजिक कार्यकर्ता श्याम गुप्ता

मुगल-अंग्रेजों के अधूरे मिशन को आगे बढ़ा रहे धर्मांतरण गिरोह – श्याम गुप्ता छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण कानून लागू करने पर मुख्यमंत्री का आभार, पूरे देश...