Tuesday, April 7, 2026
Google search engine

विकसित भारत अभियान के तहत स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम

विकसित भारत अभियान में बटमूल कॉलेज के एनएसएस इकाई की भूमिका

स्वस्थ तन, स्वस्थ मन, स्वस्थ राष्ट्र से ही राष्ट्र विकसित हो सकता हैनोडल अधिकारी प्रो. पी.के. कापड़ी

महापल्ली:- रायगढ़ पूर्वांचल में स्थित बटमूल आश्रम महाविद्यालय साल्हेओना, महापल्ली के प्राचार्य डॉ.पी.एल. पटेल एवं महाविद्यालय संचालन समिति के अध्यक्ष श्री एन.आर. प्रधान के मार्गदर्शन तथा विकसित भारत अभियान के नोडल अधिकारी प्रो. पी.के. कापड़ी एवं रासेयो कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर के.के. गुप्ता के नेतृत्व में विकसित भारत अभियान के प्रचार प्रसार के अंतर्गत बटमूल काॅलेज में दिनांक 04 जनवरी 2024 को महाविद्यालय के सभागार में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम विकसित भारत अभियान के नोडल अधिकारी प्रो. पी.के. कापड़ी एवं एन.एस.एस. कार्यक्रम अधिकारी डॉ. के.के. गुप्ता व रेडक्रॉस प्रभारी डॉ. व्ही.के. गुप्ता द्वारा विकसित भारत@ 2047 अभियान पोर्टल में रजिस्ट्रेशन हेतु छात्र-छात्राओं को प्रेरित करते हुए अतिशीघ्र अपना पंजीयन कर फीडबैक देने के लिए आग्रह किया गया। नोडल अधिकारी कापड़ी जी ने कहा स्वस्थ तन, स्वस्थ मन एवं स्वस्थ राष्ट्र से ही राष्ट्र विकसित हो सकता है अतः हमें अपने राष्ट्र को विकसित बनाने के लिए हमें स्वस्थ रहना बहुत जरूरी है इसीलिए आज स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर पी एल पटेल ने छात्र-छात्राओं से आग्रह किया कि फास्ट फूड, जंक फूड सेवन करने से बचना चाहिए बल्कि हरी साग सब्जी एवं फलों का सेवन करना चाहिए। उक्त कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज रायगढ़ के चिकित्सक डॉ. रोशन कुमार अग्रवाल एवं डॉ. श्रेयाशी झा, द्वारा हमारे रहन-सहन, दिनचर्या, खान-पान, लाइफस्टाइल से संबंधित विस्तृत जानकारी छात्र-छात्राओं देते हुए यह बताया कि एक स्वस्थ जीवन जीने के लिए हमें किस प्रकार की लाइफस्टाइल के साथ जीवन यापन करना चाहिए। उक्त कार्यक्रम का संचालन प्रो.पी.के. कापड़ी एवं आभार व्यक्त महाविद्यालय संचालन समिति के अध्यक्ष श्री एन.आर. प्रधान द्वारा किया गया। उक्त कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पी. एल. पटेल, महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. पी.के. कापड़ी, प्रो. पी.के. गुप्ता, डॉ. के.के. गुप्ता, डॉ. विक्रांत गुप्ता, डॉ. गीता देवांगन, प्रो. नीलकंठ निषाद, प्रो. संगीता आदित्य, प्रो. प्रज्ञा विश्वाल, प्रो. साक्षी शुक्ला, प्रो. होमेश्वरी साहू, प्रो. रीना भोय, प्रो. किरण पटेल, निशांत पण्डा, अनुप्रिया गुप्ता, त्रिलोचन बरेठ, गोपेश प्रधान, सुमन किसान, यमुना मेहरा, सुशीला यादव, मेडिकल कॉलेज रायगढ़ के डॉ. प्रवीण मोदी, डॉ. किशोर पटेल तथा महाविद्यालय के समस्त छात्र-छात्राओं की सक्रिय भागीदारी रही। उक्त जानकारी महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. के.के. गुप्ता ने दी।

Shyam Kumar Gupta
Shyam Kumar Guptahttps://raigarhmati.in
मोबाईल 9907955737 700405948

Recent Posts

धर्मांतरण पर सख्त कानून पूरे भारत में लागू हो – सामाजिक कार्यकर्ता श्याम गुप्ता

मुगल-अंग्रेजों के अधूरे मिशन को आगे बढ़ा रहे धर्मांतरण गिरोह – श्याम गुप्ता छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण कानून लागू करने पर मुख्यमंत्री का आभार, पूरे देश...