Tuesday, April 7, 2026
Google search engine

ग्राम सकरबोगा में सात दिवसीय रा.से.यो. विशेष शिविर का भव्य शुभारंभ

बटमूल कॉलेज का सात दिवसीय एनएसएस शिविर प्रारंभ

राहुल शर्मा रहे उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि

नशामुक्त समाज का निर्माण करने के लिए हम सहयोग करेंगेमहिला मंडल सकरबोगा

रायगढ़:- शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ से सम्बद्ध रायगढ़ के पूर्वांचल में स्थित बटमूल आश्रम महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर “नशा मुक्त समाज के लिए युवा” अभियान महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पी. एल. पटेल, पूर्व कार्यक्रम अधिकारी प्रो. पी.के. कापड़ी एवं प्रो. पी.के. गुप्ता के मार्गदर्शन, ग्राम पंचायत सकरबोगा सरपंच प्रदीप सा के संरक्षण और रासेयो कार्यक्रम अधिकारी डॉ. के. के. गुप्ता के नेतृत्व में शास. प्राथ./माध्य. शाला सकरबोगा में दिनांक 13 जनवरी 2024 को अपराह्न 2:00 बजे श्री राहुल शर्मा एमएसपी जमगांव, रायगढ़ के मुख्य आतिथ्य, महाविद्यालय के समस्त स्टॉफ एवं अनेक ग्रामवासियों की उपस्थिति में युवा प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम शुभारम्भ हुआ। समस्त अतिथियों का स्वागत रासेयो बैच एवं पुष्पगुच्छ से किया गया। सर्वप्रथम डॉक्टर के.के. गुप्ता ने सात दिवसीय विशेष शिविर कार्ययोजना की रूप रेखा को बताया और कहा कि युवा सप्ताह के दौरान विभिन्न जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन शिविर में किया जायेगा जिसमें गांव के महिला मंडलों के सदस्यों की सहभागिता के लिए अनुरोध किया। उद्बोधन की कड़ी में मुख्य अतिथि श्री राहुल शर्मा एमएसपी जमगांव, रायगढ़, मैं शिविर में उपस्थित शिविरार्थियों के अनुशासन को देखते हुए भूरी भूरी प्रशंसा की। डॉ. पी.एल. पटेल प्राचार्य बटमूल कॉलेज ने शिविरार्थियों को साथ दिवस तक दिनचर्या का पालन करते हुए समाज सेवा के माध्यम से अपने व्यक्तित्व के विकास करने के लिए प्रेरित किया। महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. पी.के. कापड़ी ने उपस्थित ग्राम वासियों महिला मंडल के सदस्यों से आग्रह किया कि आप सब मिलकर हमारे शिविरार्थियों के साथ समाज से नशा को मुक्त करने का प्रयास करेंगे। प्रदीप कुमार सा सरपंच ग्राम पंचायत सकरबोगा ने महाविद्यालय परिवार को धन्यवाद ज्ञापित किया। बटमूल आश्रम शिक्षण समिति के पूर्व अध्यक्ष टेकचंद गुप्ता, सहित सभी अतिथियों का आशीर्वचन शिविरार्थियों को प्राप्त हुआ। वरिष्ठजनों के आशीर्वचन से शिविरार्थी उत्साहित एवं प्रेरित हुए। यह शिविर दिनांक 13/01/2024 से 19/01/2024 तक सात दिनों तक चलेगा। कार्यक्रम का संचालन डॉ. विक्रांत गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त कार्यक्रम सहायक सुश्री अनुप्रिया गुप्ता ने किया। उक्त कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पी. एल. पटेल, महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. पी.के. कापड़ी, प्रो. पी.के. गुप्ता, डॉ. के.के. गुप्ता, डॉ. विक्रांत गुप्ता, डॉ. गीता देवांगन, प्रो. नीलकंठ निषाद, प्रो. संगीता आदित्य, प्रो. प्रज्ञा विश्वाल, प्रो. साक्षी शुक्ला, प्रो. होमेश्वरी साहू, प्रो. रीना भोय, प्रो. किरण पटेल, निशांत पण्डा, अनुप्रिया गुप्ता, त्रिलोचन बरेठ, गोपेश प्रधान, सुमन किसान, यमुना मेहरा, सुशीला यादव, टिकेश्वरी पटेल, शंकर सिदार, नंदकुमार प्रधान, संध्या सिदार, बसंती रतिया सहित भारी संख्या में ग्रामवासियों, महिला मंडल सदस्यों के साथ 58 शिविरार्थियों की उपस्थिति रही।

Shyam Kumar Gupta
Shyam Kumar Guptahttps://raigarhmati.in
मोबाईल 9907955737 700405948

Recent Posts

धर्मांतरण पर सख्त कानून पूरे भारत में लागू हो – सामाजिक कार्यकर्ता श्याम गुप्ता

मुगल-अंग्रेजों के अधूरे मिशन को आगे बढ़ा रहे धर्मांतरण गिरोह – श्याम गुप्ता छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण कानून लागू करने पर मुख्यमंत्री का आभार, पूरे देश...