Tuesday, April 7, 2026
Google search engine

बटमूल कॉलेज के रासेयो इकाई ने मनाई राष्ट्रीय युवा दिवस

प्रधानमंत्री मोदी जी के संदेश का सीधा प्रसारण बटमूल कॉलेज में

महापल्ली:- पूर्वांचल स्थिति बटमूल आश्रम महाविद्यालय साल्हेओना महापल्ली के प्राचार्य डॉ. पी. एल. पटेल, पूर्व कार्यक्रम अधिकारी प्रो. पी.के.कापड़ी एवं प्रो. पी.के. गुप्ता के मार्गदर्शन, तथा रासेयो कार्यक्रम अधिकारी डॉ. के. के. गुप्ता के नेतृत्व में दिनांक 12 जनवरी 2024 को महाविद्यालय के समस्त स्टॉफ एवं स्वयंसेवक छात्र-छात्राओं की उपस्थिति में युवा प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद जी के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम शुभारम्भ हुआ। कार्यक्रम का संचालन करते हुए रासेयो कार्यक्रम अधिकारी डॉ. के. के. गुप्ता ने विवेकानंद जी के जीवनी पर प्रकाश डाला। तत्पश्चात महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. पी.के. कापड़ी के द्वारा विस्तार से राष्ट्रीय युवा दिवस के बारे में बताया गया। वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो.पी.के. गुप्ता ने राष्ट्रीय सेवा योजना के “हम होंगे कामयाब एक दिन” गीत को गाकर उपस्थित छात्र-छात्राओं को युवा दिवस के महत्व के बारे में बताया। अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पी.एल. पटेल ने राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्य, ध्येय वाक्य “मैं नहीं तू ” के अर्थ को विस्तार से बताया।तत्पश्चात राष्ट्रीय युवा महोत्सव के अवसर पर NSS स्वयं सेवकों को माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद मोदी जी के संदेश का सीधा प्रसारण प्रोजेक्टर के माध्यम से दिखाया गया। उक्त कार्यक्रम को महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पी. एल. पटेल, महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. पी.के. कापड़ी, प्रो. पी.के. गुप्ता, डॉ. के.के. गुप्ता, डॉ. विक्रांत गुप्ता, डॉ. गीता देवांगन, प्रो. नीलकंठ निषाद, प्रो. संगीता आदित्य, प्रो. प्रज्ञा विश्वाल, प्रो. साक्षी शुक्ला, प्रो. होमेश्वरी साहू, प्रो. रीना भोय, प्रो. किरण पटेल, निशांत पण्डा, अनुप्रिया गुप्ता, त्रिलोचन बरेठ, गोपेश प्रधान, सुमन किसान, यमुना मेहरा, सुशीला यादव तथा महाविद्यालय के समस्त छात्र-छात्राओं द्वारा सामूहिक रूप से प्रोजेक्टर द्वारा देखा गया।

Shyam Kumar Gupta
Shyam Kumar Guptahttps://raigarhmati.in
मोबाईल 9907955737 700405948

Recent Posts

धर्मांतरण पर सख्त कानून पूरे भारत में लागू हो – सामाजिक कार्यकर्ता श्याम गुप्ता

मुगल-अंग्रेजों के अधूरे मिशन को आगे बढ़ा रहे धर्मांतरण गिरोह – श्याम गुप्ता छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण कानून लागू करने पर मुख्यमंत्री का आभार, पूरे देश...