Tuesday, April 7, 2026
Google search engine

सांपखंड परिसर की सफाई करने पहुंचे बटमूल कॉलेज के एनएसएस स्वयंसेवक

नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए युवाओं के साथ महिला मंडलों का सहयोग जरूरी :- डॉ. के. के. गुप्ता

स्वस्थ रहने के लिए योग अति आवश्यक :- डॉ. सुभाष चंद्र झा

महापल्ली:- बटमूल कॉलेज महापल्ली के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर ग्राम सकरबोगा में 13 जनवरी 2024 से प्रारंभ हुआ है, प्राचार्य डॉ. पी. एल. पटेल, पूर्व कार्यक्रम अधिकारी प्रो. पी.के. कापड़ी एवं प्रो. पी.के. गुप्ता के मार्गदर्शन, रासेयो कार्यक्रम अधिकारी डॉ. के. के. गुप्ता के नेतृत्व तथा कार्यक्रम सहायक प्रो. नीलकंठ निषाद एवं सुश्री अनुप्रिया गुप्ता के सहयोग से शिविर के उद्देश्य की प्राप्ति के लिए दैनिक दिनचर्या का पालन करते हुए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है इसी कड़ी में आयुष स्वास्थ्य केंद्र महापल्ली के डॉक्टर सुभाष चंद्र झा एवं योग शिक्षक सुश्री वर्षा प्रधान के द्वारा शिविर में प्रातः योग अभ्यास करवाया गया और डॉ. झा ने कहा की हमें स्वस्थ रहने के लिए नित प्रतिदिन योग करना चाहिए। तत्वपश्चात कार्यक्रम अधिकारी डॉ. के.के. गुप्ता के नेतृत्व में शिविर के स्वयंसेवक छत्तीसगढ़ और ओड़ीसा में स्थित ऐतिहासिक धरोहर मां सांपखंडिन मंदिर परिसर जन जागरूकता रैली लगाते हुए पहुंचे एवं मां सांपखंड परिसर में स्थित हनुमान मंदिर, शिव मंदिर, शनि मंदिर एवं परिसर में स्थित अन्य मंदिरों के आसपास की साफ सफाई सभी स्वयंसेवकों ने किया स्वयंसेवकों के सफाई कार्य को देखते हुए वहां के समिति के सदस्यों द्वारा भूरी भूरी प्रशंसा किया गया उनका कहना था कि इस प्रकार की सफाई कई वर्षों से नहीं हुआ था। सांप खंड समिति के अध्यक्ष शामिल भोई, श्यामलाल साहू, प्रमोद कुमार सा, राधेश्याम विश्वाल, सनतराम गुप्ता, संतोष राम सा, वासुदेव विश्वाल, प्रसन्न प्रधान, श्रीबच्छ प्रधान, दयाल दास वैष्णव, प्रदीप सा (सरपंच) एवं अन्य सदस्यों के साथ छत्तीसगढ़ और उड़ीसा के भारी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. के.के. गुप्ता ने बताया कि वरिष्ठ शिविरार्थियों में टिकेश्वरी पटेल, शंकर सिदार, नंदकिशोर प्रधान, बासंती राठिया, संध्या सिदार, सोमनाथ साव, प्रशांत मेहर, सपना मेहरा, जितिन खेस, लोकेश्वर यादव, निकिता गुप्ता, नीलू मेहर, नीतू मेहर तथा ग्रामीण शिविरार्थियों में सनातन भोय, दीपक सा, करण निषाद, तुषार विश्वाल, ऋषि गुप्ता, वेद सिदार, रिंकू बेहरा, गजानन विश्वाल एवं ग्राम पंचायत सकरबोगा के सरपंच प्रदीप सा एवं महिला समूह के सदस्यों के साथ ग्रामवासियों का विशेष सहयोग मिल रहा है।

Shyam Kumar Gupta
Shyam Kumar Guptahttps://raigarhmati.in
मोबाईल 9907955737 700405948

Recent Posts

धर्मांतरण पर सख्त कानून पूरे भारत में लागू हो – सामाजिक कार्यकर्ता श्याम गुप्ता

मुगल-अंग्रेजों के अधूरे मिशन को आगे बढ़ा रहे धर्मांतरण गिरोह – श्याम गुप्ता छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण कानून लागू करने पर मुख्यमंत्री का आभार, पूरे देश...