Tuesday, April 7, 2026
Google search engine

जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन में शिक्षा में नवाचार पर केंद्रित दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न

कुलपति प्रो (डॉ) ललित प्रकाश पटैरिया के मुख्य आतिथ्य में शुभारंभ हुआ दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी

जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन में शिक्षा में नवाचार विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी में गहन मंथन

डॉ. आर.डी पाटीदार कुलपति,जिंदल यूनिवर्सिटी (OPJU) रायगढ़ की विशिष्ट आतिथ्य में संपन्न हुआ दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी

रायगढ़ । शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ से संबद्ध जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन धनुहारडेरा रायगढ़ में कॉलेज के डायरेक्टर श्रीमती तृप्ति अग्रवाल जी व चेयरमैन श्री शिरीष सारडा जी के संरक्षण एवं दिशा निर्देश से एवं प्राचार्य संयोजक डॉ गजेंद्र चक्रधारी के मार्गदर्शन में शिक्षा में नवाचार विषय पर केंद्रित दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी (सेमिनार) का गरिमामय आयोजन दिनांक 12 व 13 जनवरी 2024 को किया गया। राष्ट्रीय संगोष्ठी के प्रथम दिवस उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो डॉ ललित प्रकाश पटैरिया कुलपति शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ के मुख्य आतिथ्य में शुभारंभ हुआ। वहीं समापन कार्यक्रम 13 जनवरी 2024 को संगोष्ठी के विशिष्ट अतिथि डॉ आर डी पाटीदार कुलपति,जिंदल यूनिवर्सिटी (OPJU) रायगढ़ ,डॉ अनुराग विजयवर्गीय , कुल सचिव जिंदल यूनिवर्सिटी (OPJU) रायगढ़ एवं प्रोफेसर के के तिवारी पूर्व कुलसचिव, डॉ हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय सागर,मध्यप्रदेश के गरिमामय उपस्थिति में संपन्न हुआ। शिक्षा में नवाचार विषय पर आयोजित हुए दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी दो सत्रों में विभक्त था। प्रथम सत्र एवं द्वितीय सत्र प्रथम सत्र प्रथम दिवस दिनांक 12 जनवरी को उद्घाटन कार्यक्रम में सर्वप्रथम मुख्य अतिथि प्रो (डॉ) ललित प्रकाश पटैरिया कुलपति शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ द्वारा विद्या की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती और युवा प्रतीक पुरुष स्वामी विवेकानंद जी के तैलीय चित्र समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं स्वामी विवेकानंद जयंती पर आयोजित राष्ट्रीय युवा दिवस का शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात राज्यकीय गीत का समवेत स्वर में गायन किया गया। तथा मुख्य अतिथि एवं अतिथि गणों , संगोष्ठी वक्तागणों का पुष्प गुच्छ भेंट कर सादर अभिनन्दन सत्कार किया गया।
मुख्य अतिथि प्रो( डॉ )ललित प्रकाश पटैरिया कुलपति, शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय का उद्वोधन
तुरंत बाद दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी के मुख्य अतिथि प्रो डॉ ललित प्रकाश पटैरिया ने अपने संबोधन में कहा कि वेदांती महापुरुष स्वामी विवेकानंद जी का चरित्र इतना महान है कि हम लोग उसे व्यक्त करने में सक्षम नहीं हैं। उनका व्यक्तित्व बहुआयामी विराट था। उनके बारे में आप जितना अध्ययन करते जायेंगे उतना ही आपका चरित्र परिष्कृत होता चला जाएगा। मैं बचपन से ही उनसे काफी प्रभावित व आकृष्ट था। उनका अध्ययन करता रहा बाद में रामकृष्ण मिशन से जुड़ने के बाद मुझे उनके बारे में गहराई से जान सका। छोटी जीवन अवधि में उन्होंने इतने बड़े कार्य किए वे बड़े प्रेरणा की बात है आप सभी उनकी दी हुई शिक्षाओं उनके जीवन का अध्ययन करें और आत्मसात करें। उन्होंने आगे कहा कि जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन ने शिक्षा में नवाचार महत्वपूर्ण विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया है यह अत्यंत प्रासंगिक और सराहनीय है। भारत सरकार द्वारा नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति बनाई गई है उसके क्रियावयन के दौर में हम लोग चल रहें हैं । उनमें प्रयोग के रूप में इस प्रकार के संगोष्ठी शिक्षा में नवाचार आने वाले समय में मिल का पत्थर है।राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन अत्यंत उत्कृष्ट है इसके लिए जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन डायरेक्टर ,चेयरमैन व प्राचार्य आयोजको को धन्यवाद ,बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं। कुलपति पटैरिया ने कहा कि आप अपने महाविद्यालय का जो एकेडमिक प्रोफाइल है उसे इस प्रकार के आयोजन करके उनको अच्छा बेहतर कर रहे हैं और करते रहें।आप महाविद्यालय की एकेडमिक क्वालिटी पर ध्यान दें रहें हैं ये अच्छी बात है।
राष्ट्रीय युवा दिवस पर नेहरू युवा केंद्र व जानकी कॉलेज द्वारा मिलित कार्यक्रम
जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन एवं नेहरू युवा केंद्र रायगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 12 जनवरी राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया जिसमें बीएससी के छात्र छात्राओं ने स्वागत नृत्य और बीए प्रथम वर्ष के छात्रों ने धान का कटोरा पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत कर राष्ट्रीय युवा दिवस पर रंग भर दिया वहीं नेहरू युवा केंद्र के कार्यकर्ताओं द्वारा नशा मुक्ति पर केंद्रित नाटक का मंचन किया गया वही नेहरू युवा केंद्र रायगढ़ के नवीन कुमार दुबे ने युवा दिवस पर ओजस्वी भाषण प्रस्तुत किया। नेहरू युवा केंद्र रायगढ़ एवं जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन धनुहारडेरा द्वारा संयुक्त रूप से राष्ट्रीय युवा महोत्सव का सीधा प्रसारण भी सभी छात्र छात्राओं एवं समस्त स्टॉफ एवं उपस्थित अतिथियों वक्तागणों ने देखा।12जनवरी 2024 राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर मंच पर अपनी प्रस्तुति दिए जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन के छात्र छात्राओं एवं नेहरू युवा केंद्र रायगढ़ के कार्यकर्ताओं को नेहरू युवा केंद्र रायगढ़ के जिला युवा अधिकारी चंद्रभूषण चौबे, राहुल गोस्वामी तथा जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन संस्था के डायरेक्टर श्रीमती तृप्ति अग्रवाल मैम जी एवं संस्था चेयरमैन श्री शिरीष सारडा जी,संगोष्ठी के वक्ताओं के कर कमलों से नेहरू युवा केंद्र रायगढ़ के सौजन्य से मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया।
दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी प्रथम दिवस द्वितीय सत्र स्पीकर द्वारा शिक्षा में नवाचार विषय पर प्रेजेंटेशन
राष्ट्रीय संगोष्ठी के प्रथम दिवस द्वितीय सत्र में संगोष्ठी के स्पीकर ज्योति दुबे पुरोहित सहायक प्राध्यापक देव संस्कृति कॉलेज ऑफ एजुकेशन एंड टेक्नोलॉजी खपरी ,भिलाई ने संगोष्ठी में शिक्षा में नवाचार विषय पर गहन विचार व्यक्त करते हुए शिक्षा में नवाचार के क्षेत्र, भारतीय शिक्षा क्षेत्र में नवाचार और तकनिकी,शिक्षा में नवाचार के महत्व,शिक्षा में नवाचार की आवश्यकता,नवाचार शिक्षा की क्षेत्रीय भूमिका तथा बेयर्श टू ओवरकम बेरियर्श टू इनोवेशन पर विशद रूप से बातें रखी। वही कल्याणी सतीश बंटे सहायक प्राध्यापक झुलेलाल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी,नागपुर लोनारा महाराष्ट्र ने शिक्षा में नवाचार विषय पर अपने प्रेजेंटेशन प्रस्तुत करती हुई छात्र छात्राओं को नवाचार के तकनिकी पहलुओं पर फोकस किया तथा गतिविधियों द्वारा शिक्षा के विविध आयामों पर नवाचार को समावेश करते हुए शिक्षा में नए विचार मुखर होकर व्यक्त किया। इस अवसर राष्ट्रीय संगोष्ठी के प्रथम दिवस के दोनों स्पीकर को जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन के डायरेक्टर श्रीमती तृप्ति अग्रवाल द्वारा स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया।
13 जनवरी 2024 को दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी के द्वितीय दिवस प्रथम सत्र
दिनांक 13 जनवरी 2024 को दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी के द्वितीय दिवस प्रथम सत्र के प्रथम क्रम में प्रियंका पिटले सहायक प्राध्यापक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग , यशवंत राव चवन कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग,नागपुर महाराष्ट्र ने आईसीटी टूल्स एंड आईपीआर के बारे में विस्तार पूर्वक वर्णन करते हुए महत्वपूर्ण विचार मंथन किया तथा कॉलेज के छात्र छात्राओं को शोध पेपर लिखने और प्रकाशन से जुड़े टॉप रिपोटेटेड जरनल के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।कहा कि शोध पेपर तैयार करना बहुत आसान है।उन्होंने प्लेजरियम पर भी महत्त्वपूर्ण के साथ प्रकाश डाला। शोध के लिए प्रेरित किया। दूसरे क्रम में डॉ जयश्री वाकणकर सहायक प्राध्यापक श्री शंकराचार्य महाविद्यालय जुनवानी, भिलाई ने शिक्षा में नवाचार अंतर्गत शिक्षा में जनतांत्रिक सिद्धांत पर विस्तार से अपना विचार व्यक्त किया। उन्होंने लोक कल्याणकारी आदर्श समाज की स्थापना में नवाचार की आवश्यकता पर केंद्रित प्रेरक विचार व्यक्त किए।
दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी शिक्षा में नवाचार विषय का समापन कार्यक्रम
दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी में द्वितीय दिवस स्पीकर द्वारा प्रस्तुतिकरण के बाद समापन कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें विशिष्ट अतिथि डॉ आर डी पाटीदार कुलपति,जिंदल यूनिवर्सिटी (OPJU) रायगढ़ ,डॉ अनुराग विजयवर्गीय , कुल सचिव जिंदल यूनिवर्सिटी (OPJU) रायगढ़ एवं प्रोफेसर के के तिवारी पूर्व कुलसचिव, डॉ हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय सागर,मध्यप्रदेश संस्था के चेयरमैन श्री शिरीष सारडा,डायरेक्टर श्रीमती तृप्ति अग्रवाल ,
द्वारा दीप प्रज्ज्वलित किया गया।
समापन कार्यक्रम में राजकीय गीत का सामूहिक गायन किया गया। सर्वप्रथम जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन के डायरेक्टर श्रीमती तृप्ति अग्रवाल द्वारा दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी पर उपस्थित अतिथियों एवं वक्ता गणों का स्वागत एवं धन्यवाद देते हुए कहा कि संगोष्ठी का आयोजन संस्था के लिए बड़ी उपलब्धि है। इससे छात्र छात्राओं को शिक्षा के विविध आयामों एवं राष्ट्रीय स्तर के विद्वानों के विचारों से अवगत होने व समझने का सु अवसर प्राप्त हुआ है।
प्रोफेसर के के तिवारी पूर्व कुलसचिव डॉ हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय सागर मध्यप्रदेश ने कहा कि नवाचार हमारे ऋषियों मुनियों की देन है ।अच्छे काम करने के लिए शिक्षा ही प्रकाश है अगर गुणग्राही, न मिले तो गुणी लोगों का गुण विलीन हो जाता है इसलिए जरूरी है कि नवाचार के माध्यम से ऐसे गुणी एवं गुण ग्राहियों को बनाने का उद्यम होना चाहिए और यह उद्यम इस ख्याति प्राप्त जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन ने किया है।जो सबके लिए लाभदायक है।अच्छे परिणाम प्राप्त करने के लिए शिक्षा ही प्रकाश है।अच्छे ज्ञान परिणाम प्राप्त करने के लिए शिक्षा में नवाचार का दीपक जलाना होगा।नवाचार अपने विचारों,कर्मों और चिंतन से आता हैं।उसको नया स्वरूप देने से आता है।
,डॉ अनुराग विजयवर्गीय , कुल सचिव जिंदल यूनिवर्सिटी (OPJU) रायगढ़ ने कहा कि
किसी समाज के सर्वाइवर के लिए मोस्ट इंपॉर्टेंट थिंग इस एजुकेशन । एजुकेशन इनमें सबसे बड़ा रोड प्ले करती है और एजुकेशन को डेवलप करने के लिए बढ़ावा देने के लिए जो जरुरी रोल होता है वह होता है एजुकेशन इंस्टीट्यूट का होता है। एजुकेशन इंस्टीट्यूट किसी भी कंट्रीयों के डेवोलेप लिए उसका एक अभिन्न अंग होता है। विकसित भारत के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है इनोवेशन। शिक्षा में नवाचार विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन के लिए संस्था को बधाई देता हूं।
विशिष्ट अतिथि डॉ .आर. डी पाटीदार कुलपति,जिंदल यूनिवर्सिटी (OPJU) रायगढ़ ने अपने संबोधन में कहा कि हम इस महत्वपूर्ण टॉपिक पर देखें तो दो महत्वपूर्ण शब्द हैं एक है इनोवेशन और दूसरा है एजुकेशन व इनोवेशन का महत्त्व क्या है? किसी भी देश के विकास के लिए शिक्षा में नवाचार का होना अति आवश्यक है। शिक्षा का प्राचीन काल से बहुत बड़ा योगदान है किसी भी देश के विकास के लिए आप सभी जानते हैं कि हर दिन टेक्नोलॉजी में तीव्र गति से बदलाव आ रहे हैं। एक छात्र, शिक्षक ,संस्था ,नीति निर्माता के लिए आवश्यक है कि शिक्षा में नवाचार की भूमिका का रुपांतरण निरंतर जारी है। नए टेक्नोलॉजी के साथ सब्जेक्ट पढ़ाया जाता है। आप डिजिटल युग में हैं बदलते परिवेश में स्किल हर दिन बदल रही है ।शिक्षा में नवाचार सबके प्रयास से संभव हैं। भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है तो हम सबको जिम्मेदारी लेनी पड़ेगी इसमें शिक्षा में नवाचार को समावेश करना होगा । मैं बधाई देता हूं संगोष्ठी के आयोजक जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन के डायरेक्टर , चेयरमैन, प्राचार्य एवं समस्त स्टाफ को इस अत्यंत उत्कृष्ट उपयोगी दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी के आयोजन हेतु।
दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी शिक्षा में नवाचार विषय पर आयोजित कार्यक्रम का आभार व्यक्त व सफल मंच संचालन संगोष्ठी के संयोजक प्राचार्य डॉ गजेंद्र चक्रधारी द्वारा कुशलता पूर्वक किया गया।
इनकी रहीं दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी में उपस्थिति
दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी के इस अवसर पर शासकीय केएमटी गर्ल्स कॉलेज रायगढ़ से डॉ आर के बारिक ,प्रो बी के भगत, डॉ प्रमोद कुमार साहू,शासकीय पी डी कॉमर्स कॉलेज रायगढ़ से डॉ प्रदीप शर्मा, प्रो बी एन पटेल,शासकीय के जी कॉलेज रायगढ़ के प्राचार्य डॉ प्रीति बाला बैश ,डॉ के सी गुप्ता, सौरभ सराफ, शासकीय महाविद्यालय दिल्ली,रायगढ़ कॉलेज ऑफ एजुकेशन के प्राचार्य डॉ तेजराम नायक , रायगढ़ से डॉ रवि राहुल चक्रवर्ती ,सरोज कुंभकार तथा रायगढ़ के विविध कॉलेज से प्रोफेसर शोधार्थी छात्र छात्राओं एवं जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन के समस्त छात्र छात्राओं ने उपस्थिति एवं सहभागिता रही ।
संगोष्ठी में 498 की संख्या में पंजीयन सह शामिल हुए
इस संगोष्ठी में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों व अन्य राज्यों के विविध
महाविद्यालयों से 498 की संख्या में सहायक प्राध्यापक,शोधार्थी छात्र छात्राओं एवं कॉलेज के अन्य छात्र छात्राओं ने अपना पंजीयन कराकर इस दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का लाभ प्राप्त किया।
*दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी को सफल बनाने में इनकी रही सहभागिता *
12 व 13 जनवरी को आयोजित हुए दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी शिक्षा में नवाचार को सफल बनाने में जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन के विद्यानंद पटेल ,दिनेश पटेल ,प्रो विवेक कांबले,नरेंद्र प्रधान, प्रो कमलेश साव, प्रो केशव पटेल,प्रो सीताराम कैवर्त्य , प्रो शरद पंडा, प्रो वीरेंद्र ठेठवार , प्रो भरत सिदार,प्रो अरूण कुमार गुप्ता,प्रो मयंक डनसेना, प्रो यमन पटेल,प्रो रोशनी गुप्ता ,प्रो अंजु पटेल,प्रो सुजाता दाश, प्रो भारती जशवानी, श्रीमती शांति महंत,प्रतिभा पटेल, प्रीति सोनी,टीकेश्वरी साहू,सीमा प्रधान,रोशनी यादव,सुनीता बारीक, शुभाश्री, रश्मिता प्रधान, हर्षिता पटेल, दीक्षा प्रधान, ड्रेसना साव,नमिता पटेल,अनिता प्रधान,अनिता मेहर आदि की उपस्थिति व सहभागिता रही।

Shyam Kumar Gupta
Shyam Kumar Guptahttps://raigarhmati.in
मोबाईल 9907955737 700405948

Recent Posts

धर्मांतरण पर सख्त कानून पूरे भारत में लागू हो – सामाजिक कार्यकर्ता श्याम गुप्ता

मुगल-अंग्रेजों के अधूरे मिशन को आगे बढ़ा रहे धर्मांतरण गिरोह – श्याम गुप्ता छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण कानून लागू करने पर मुख्यमंत्री का आभार, पूरे देश...