Saturday, June 20, 2026
Google search engine

सकरबोगा में बटमूल कॉलेज के सात दिवसीय एनएसएस शिविर का समापन

सात दिवसीय विशेष शिविर का प्रतिवेदन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. के.के. गुप्ता ने प्रस्तुत की।

रासेयो शिविर समापन समारोह के मुख्य अतिथि रहे बलवीर शर्मा

चार बातें अमल करें राष्ट्र का भला हो जायेगा…. बलबीर शर्मा

रायगढ़:- पूर्वांचल में स्थित बटमूल आश्रम महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का “नशा मुक्त समाज के लिए युवा” पर आधारित सात दिवसीय विशेष शिविर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पी. एल. पटेल के मार्गदर्शन एवं रासेयो कार्यक्रम अधिकारी डॉ. के. के. गुप्ता के कुशल नेतृत्व में शास. प्राथ./माध्य. शाला सकरबोगा में दिनांक 19 जनवरी को दोपहर 12:00 बजे मुख्य अतिथि श्री बलबीर शर्मा (सेवानिवृत डिप्टी डायरेक्टर, नेहरू युवा केंद्र भारत सरकार) एवं श्री श्याम कुमार गुप्ता (संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन,डायरेक्टर आई सी न्यूज रायगढ़ माटी) श्रीमती संगीता गुप्ता (जिला पंचायत सदस्य रायगढ़) की उपस्थिति में संपन्न हुआ। दीप प्रज्वलन के बाद स्वयंसेवकों द्वारा गीत एवं समूह नृत्य की प्रस्तुति दी गई। तत्पश्चात मंचासीन अतिथियों का एनएसएस बैच एवं पुष्पगुच्छ से स्वागत एवं सम्मान किया गया सर्वप्रथम डॉ .के.के. गुप्ता ने सात दिवसीय विशेष शिविर का प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए कहा कि शिविर के दौरान सकरबोगा एवं कोसमपाली में नशा मुक्ति, स्वच्छता अभियान, मतदाता जागरूकता, विकसित भारत जनजागरूकता रैली, गांव की साफ सफाई स्कूल परिसर की साफ-सफाई, मंदिर प्रांगण, तालाबों के पचरी की सफाई के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया गया साथ ही राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर के आयोजन के उद्देश्य को विस्तार से बताया तथा शिविर के दौरान शिविरार्थियों के द्वारा अनुशासन का पालन एवं उत्कृष्ट कार्यशैली के लिए बधाई सह शुभकामनाएं दी। स्वयंसेवक संध्या सिदार, निकिता गुप्ता, मीना चौहान एवं सपना मेहरा ने अपना शिविर अनुभव बताया। मुख्य अतिथि बलबीर शर्मा (पूर्व डिप्टी डायरेक्टर नेहरु युवा केन्द्र भारत सरकार) अपने उद्बोधन में कहा आप ये चार बातें अमल कर लें आपके साथ-साथ राष्ट्र का भला हो जाएगा। पहला ग्राम सभा में आपकी उपस्थिति अनिवार्य हो, दूसरा सूचना के अधिकार की पूरी जानकारी आपको हो, तीसरा मतदाता जागरूकता और चौथा चुनाव में दारू, पैसा, सामान के बदले अपने आप को मत बेचो।
विशिष्ट अतिथि श्याम गुप्ता (संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन) ने एनएसएस के थीम नशामुक्त समाज के लिए युवा विषय है जिसे समझने की जरूरत है हमारे रायगढ़ जिले के महान सपूत शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी अपने धर्मपत्नी एक छोटे बेटे के शहादत की जानकारी आप को होगी पर दुश्मनों ने उन्हें परिवार के साथ क्यों मारा ये बात की जानकारी नहीं होगी विप्लव त्रिपाठी जी ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स माफियाओं को रोकने के लिए लागातार प्रयास किये जिसके लिए वो दुश्मनों के टारगेट में थे और उन्होंने आखिर एक सच्चा ऑफिसर को शहीद कर दिया उनके बीबी बच्चों के साथ… देश की युवा पीढ़ियों को नशा से बर्बाद करने के नशे के खाने के सूंघने के पीने के एवं इंजेक्शन नशे के लगाने के चार प्रकार के नशे हमारे युवाओं के बीच परोस दिया गया है जिससे देश के युवा बर्बाद हो जाये इसे आप सबको समझने की जरूरत है मैं 6 साल वंदेमातरम युवा संकल्प नशामुक्ति रक्त शपथ अभियान के तहत 50 हजार युवाओं को कॉलेज हाईस्कूल के माध्यम ग्रामीण शहरी क्षेत्रों छत्तीसगढ़ ओडिशा में कैंप के माध्यम अपने खून से रक्त शपथ कराया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.पी.एल. पटेल, जिला पंचायत सदस्य संगीता गुप्ता, सरपंच प्रदीप सा, पूर्व सरपंच प्रमोद सा, परमजीत सिंह भाठिया, ने शिविरार्थियों को सुभाषित दिया।
शिविर के दौरान युवा दिवस का आयोजन स्वामी विवेकानंद जी के जीवनी पर आधारित बौद्धिक चर्चा, नशामुक्त समाज के लिए युवा, विकसित भारत @2047 , मतदाता जागरूकता, चित्रकला, दीवार लेखन एवं सामान्य ज्ञान का आयोजन किया गया। अतिथियों ने शिविर के गतिविधि दिनचर्या के अनुरूप संचालित शिविरार्थियों के क्रियाकलाप, स्वच्छ एवं व्यवस्थित शिविर स्थल को देखकर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. के.के. गुप्ता के कुशल नेतृत्व क्षमता की भूरी भूरी प्रशंसा की। कार्यक्रम में सम्मिलित सभी शिविरार्थियों एवं सहयोगियों के फोटो सहित प्रमाण पत्र एवं पेन देकर सम्मानित किया गया। ग्राम पंचायत सकरबोगा की ओर से शिविरार्थियों को एक-एक मोमेंटो दिया गया।
कार्यक्रम का संचालन प्रो. पी.के. कपड़ी, डॉ. विक्रांत गुप्ता एवं आभार प्रदर्शन कार्यक्रम सहायक सुश्री अनुप्रिया गुप्ता ने किया। उक्त कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पी. एल. पटेल, महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. पी.के. कापड़ी, प्रो. पी.के. गुप्ता, डॉ. के.के. गुप्ता, डॉ. विक्रांत गुप्ता, डॉ. गीता देवांगन, प्रो. नीलकंठ निषाद, प्रो. संगीता आदित्य, प्रो. प्रज्ञा विश्वाल, प्रो. साक्षी शुक्ला, प्रो. होमेश्वरी साहू, प्रो. रीना भोय, प्रो. किरण पटेल, निशांत पण्डा, अनुप्रिया गुप्ता, त्रिलोचन बरेठ, गोपेश प्रधान, सुमन किसान, यमुना मेहरा, सुशीला यादव, सनातन भोय, आशीष प्रधान, टिकेश्वरी पटेल, शंकर सिदार, नंदकुमार प्रधान, संध्या सिदार, बसंती राठिया, सोमनाथ साव सहित भारी संख्या में ग्रामवासियों, तिलक युवा क्लब के सदस्यों, महिला मंडल सदस्यों के साथ 60 शिविरार्थियों की उपस्थिति रही।

Shyam Kumar Gupta
Shyam Kumar Guptahttps://raigarhmati.in
मोबाईल 9907955737 700405948

Recent Posts

AE सिनेमा का साल का सबसे बड़ा रोमांटिक गाना ‘कोई देखे तोला’ हो रही आज रिलीज

रायगढ़: छत्तीसगढ़ी गीत-संगीत ने वक्त के साथ न केवल अपनी गुणवत्ता को निखारा है, बल्कि आज की 'जेन-जी' युवा पीढ़ी की पसंद और कल्पनाओं...